Ro no D15139/23

सुशासन तिहार के तहत तुमान में आयोजित शिविर में 4042 आवेदनों का हुआ शत-प्रतिशत निराकरण

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही लक्ष्य- सीईओ जिला पंचायत

कोरबा 15 मई 2025/ जनपद पंचायत करतला के ग्राम पंचायत तुमान में सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमान में तृतीय चरण का समाधान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में कुल 4042 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 3913 मांग और 129 शिकायतें थीं। सबसे खास बात यह रही कि सभी आवेदनों का मौके पर ही शत-प्रतिशत निराकरण किया गया, जिससे आमजन में शासन के प्रति विश्वास और संतोष की भावना प्रकट हुई।

शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व राज्य गीत के साथ हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुष्मिता अनंत, श्रीमती सावित्री कंवर, श्री रज्जाक अली, जनपद पंचायत अध्यक्ष  श्रीमती अशोक बाई कंवर, उपाध्यक्ष  श्री मनोज कुमार झा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग, नोडल अधिकारी श्री सरोज महिलांगे (अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, कोरबा) और सरपंच श्रीमती सुषमा बाई कंवर’ की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश कुमार नाग ने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य यही है कि शासन की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुँचें और उसकी समस्याओं का समाधान मौके पर हो। जनपद पंचायत करतला के सीईओ श्री वैभव कुमार कौशिक ने जानकारी दी कि तुमान सेक्टर की 14 ग्राम पंचायतों से आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें संबंधित विभागों द्वारा त्वरित रूप से निराकृत कर आमजन को जानकारी दी गई।
अनेक हितग्राही हुए लाभान्वित- स्वास्थ्य विभाग द्वारा औराई, लीमडीह, पकरिया, सुपातराई, लवेद को टी.बी.मुक्त ग्राम घोषित कर स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। श्रम विभाग द्वारा 2 श्रमिकों को श्रम पंजीयन कार्ड वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के 4 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई। मनरेगा के अंतर्गत 52 हितग्राहियों को जॉब कार्ड प्रदान किए गए। खाद्य विभाग ने 18 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए। कृषि विभाग द्वारा खाद की 1 बोरी, 2 विद्युत पंप, 3 बैटरी स्प्रेयर तथा 4 किसानों को केसीसी चेक वितरित किए गए।आदिम जाति सहकारी बैंक’ द्वारा 6 लाभार्थियों को एटीएम कार्ड वितरित किए गए।
शिविर के अंत में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों और नागरिकों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

  • Related Posts

    551.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

      कोरबा 31 जुलाई 2026/कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 551.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में…

    Read more

    खरीफ 2026 में कृषक उन्नति योजना का लाभ लेने हेतु पात्र कृषक एकीकृत किसान पोर्टल एवं एग्रीस्टेक पोर्टल में कराये समयावधि में पंजीयन

      कोरबा 31 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ शासन, कृषि एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग, नवा रायपुर, अटल नगर द्वारा प्रदेश में फसल क्षेत्राच्छादन, उत्पादन, उत्पादकता में वृद्धि करने, फसल कास्त…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन