Ro no D15139/23

“मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

पूनावाला कहते हैं, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से पूरी तरह से निराश हो चुका हूं. 12 साल हो गए और वो एक फेलियर हैं… उन्हें ठीक से तानाशाही करना भी नहीं आता.” हालांकि, यह वास्तव में पीएम मोदी पर कोई वास्तविक हमला नहीं, बल्कि विपक्ष द्वारा पीएम पर लगाए जाने वाले ‘तानाशाही’ के आरोपों पर किया गया एक करारा व्यंग्य है.

पूनावाला ने पीएम मोदी के 31 जुलाई वाले वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि जब सोशल मीडिया पर संवैधानिक पदों और उनकी माताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले बच्चों की बात आई, तो पीएम मोदी ने उन्हें ‘शरारती बच्चे’ बताकर माफ करने की अपील की.

असली तानाशाही और आपातकाल क्या होता है, यह कांग्रेस से सीखना चाहिए : पूनावाला

शहजाद पूनेवाला ने विपक्ष द्वारा पीएम मोदी को ‘तानाशाह’ कहे जाने के आरोपों पर करारा कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा- असली तानाशाही और आपातकाल क्या होता है, यह कांग्रेस के इतिहास से सीखना चाहिए.

राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने पर इंस्टाग्राम यूजर्स के खिलाफ मामला दर्ज : पूनावाला

पूनावाला ने आरोप लगाया कि केरल में राहुल गांधी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर तीन इंस्टाग्राम यूजर्स के खिलाफ मामले दर्ज करा दिए गए. उन्होंने जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के दौर का जिक्र करते हुए आपातकाल, अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक, और प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई का उल्लेख किया.

विपक्षी शासित राज्यों पर सवाल

वीडियो में समाचार पत्रों की कटिंग दिखाते हुए पूनावाला ने आरोप लगाया कि तेलंगाना, कर्नाटक और केरल जैसे विपक्षी शासित राज्यों में प्रदर्शनकारियों, छात्रों और सोशल मीडिया पोस्ट करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाइयां और एफआईआर (FIR) दर्ज की जा रही हैं. पूनेवाला ने असम के ‘आसू’ (AASU) आंदोलन, गुजरात के ‘नवनिर्माण आंदोलन’ और 2011-13 के ‘अन्ना आंदोलन’ का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस काल में हजारों प्रदर्शनकारियों और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई हुई थी.

एक्स बायो से बीजेपी का नाम हटाते ही शहजाद पूनावाला के पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज

शहजाद पूनावाला ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर अपना बायो बदल दिया था, जिसमें उन्होंने बीजेपी का कोई उल्लेख नहीं किया. इसके बाद यह अटकलें लगने लगीं कि वह पार्टी छोड़ सकते हैं. हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, पूनावाला या बीजेपी की ओर से अब तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. अपने बायो में पूनावाला ने लिखा है, ”धर्म -इस्लाम, संस्कृति- हिंदू, विचारधारा- भारतीय, लेखक: जीएसटी की यात्रा; प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आजीवन अनुयायी.”

  • Related Posts

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को ड्रग्स और स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर आगाह किया है. गोरखपुर में प्रदेश स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती…

    Read more

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Politics: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां धीरे-धीरे तेज होती जा रही हैं. चुनाव में अभी समय है, लेकिन सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी दलों के बीच राजनीतिक…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल