Ro no D15139/23

30 हितग्राहियों को दिया गया 11 बोरा 34 किलो पशु पौष्टीक आहार

पशुपालक हितग्राहियों को निःशुल्क दिया गया सांड

उन्नत मादा गौ वत्स पालन योजना अंतर्गत महेंद्र कुमार पाण्डेय उपसंचालक पशुधन विकास विभाग के कुशल प्रबंधन से वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले के तीनों ब्लॉक के 30 हितग्राहियों को 11 बोरा 34 किलो पशु पौष्टीक आहार प्रदान किया गया, जिससे जनता में हर्ष से व्याप्त है। इसके अलावा कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां कृत्रिम गर्भाधान का कार्य नहीं किया जाता वहां पर गिर साहीवाल सांड को प्रदान किया जा रहा है। इससे उस क्षेत्र के किसानों के पशुओं का नस्ल सुधार हो। साथ ही तीन हितग्राहियों को सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम बिरसिंगडीह के मंशाराम चौहान, बिलाईगढ़ ब्लॉक के केरीझर (सलिहा) के जय सिंह नाग और बरमकेला ब्लाक के ग्राम बारादावन के घड़ीलाल पटेल को उन्नत नस्ल का सांड शत प्रतिशत अनुदान, निशुल्क दिया गया। लोगों को पशुधन विकास विभाग का लाभ मिल रहा है। पशुधन विकास विभाग का कृत्रिम गर्भाधान सुविधा लगातार जारी है। 12870 गायों और भैंसों का कृत्रिम गर्भाधान हो चुका है जिससे लगभग 3230 मादा वत्स का जन्म हो चुका है।

उन्नत मादा गौ वत्स पालन योजना, और लाभ

4 से 24 माह के उन्नत नस्ल के बछिया हेतु संतुलित आहार प्रदाय करने के लिए यह योजना संचालित है, जिसका अनुमानित लाभ 22500 है। अ.ज.जा./ अ.जा. अपिव/ सामान्य इकाई लागत रू. 19500 हैं, जिसमें अ.ज.जा./अ.जा. अनुदान राशि 18000, 90% है। हितग्राही अंशदान राशि 1500 रू. (10%, सामान्य वर्ग अनुदान राशि 15000/- 75%, अंशदान राशि 4500/- (25%) है। पशुपालक को लाभ के लिए प्रतिवर्ष पास के पशु चिकित्सालय, औषधालय में, आवेदन फार्म, आधार कार्ड, बैंक खाता, जाति संबंधी दस्तावेज जमा करना होगा। उल्लेखनीय है कि, उन्नत मादा वत्स योजना पशुधन विकास विभाग की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य भारतीय देशी नस्ल के गौवंश को बढ़ावा देना और पशुपालकों को प्रोत्साहित करना है।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!