Ro no D15139/23

उद्योग मंत्री देवांगन 20 दिसंबर को कोरबा में 2.70 करोड़ रूपए से अधिक के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का करेंगे लोकर्पण एवं भूमिपूजन

वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री   लखनलाल देवागंन शनिवार 20 दिसंबर को कोरबा के बालको के विभिन्न वार्डों में 2 करोड़ 70 लाख 5 हजार रूपए के विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।

मंत्री श्री देवांगन दोपहर 2 बजे कोरबा जिले के चेकपोस्ट बालको सामुदायिक भवन के पास पहुंचकर वार्ड क्र. 38 लालघाट चेकपोस्ट में 8 लाख रूपए की लागत से निर्मित सामुदायिक मंच का लोकर्पण एवं वार्ड क्र. 38 अंतर्गत रिस्दा में सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य राशि 30 लाख रूपए, वार्ड क्र. 38 चेकपोस्ट भदरापारा ईश्वर साहू मोहल्ला में लूड़ी हेम्ब्रों घर से स्व. पवन पटेल घर तक सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य राशि 10 लाख रूपए, वार्ड क्र. 38 अंतर्गत अमर सिंह होटल के पास सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य राशि 08 लाख रूपए, वार्ड क्र. 38 अंतर्गत चेकपोस्ट भदरापारा ईश्वर साहू मोहल्ला में माखन यादव घर से नदी तक सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य राशि 14.50 लाख रूपए, वार्ड क्र. 39 अंतर्गत विभिन्न स्थानों में सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य राशि 30 लाख रूपए, वार्ड क्र. 46 परसाभाठा बालको नवधा पंडाल के पास किचन शेड व कक्ष निर्माण कार्य राशि 15 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

तत्पश्चात् मंत्री श्री देवांगन अपरान्ह 3 बजे बालको के भदरापारा, बरगद चौक के पास विभिन्न निर्माण कार्यों की भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसमें वार्ड क्र. 40 पाड़ीमार क्र. 01 शा.प्रा. शाला परसाभाठा एवं प्रा. शाला रिस्दा में अहाता निर्माण कार्य राशि 20 लाख रूपए, वार्ड क्र. 40 अंतर्गत पाड़ीमार बालको चिंतामणी साहू के घर से स्वास्थ्य केन्द्र तक सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य राशि 05 लाख रूपए, वार्ड क्र. 36 पाड़ीमार बालकोनगर (जे.एन. दुबे मोहल्ला) में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य राशि 10 लाख रूपए, वार्ड क्र. 41 अंतर्गत विभिन्न स्थानों में सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य राशि 25 लाख रूपए, वार्ड क्र. 41 अंतर्गत पाड़ीमार क्र. 02 पार्षद घर के पीछे तालाब के चारो ओर सी.सी. रोड एवं उन्नयन कार्य राशि 15 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

उद्योग मंत्री श्री देवांगन शाम 4 बजे बालको के दैहानपारा राधा कृष्ण मंदिर के पास (कॉफी पाईंट रोड) विभिन्न निर्माण कार्यों की भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसमें वार्ड क्र. 42 अंतर्गत बालको नगर दैहानपारा स्थित शिव मंदिर के पास मिश्रा तालाब का जीर्णाेद्धार कार्य राशि 15 लाख रूपए, वार्ड क्र. 42 दैहानपारा राखड़ डेम के पास एसएलआरएम सेंटर का निर्माण कार्य राशि 27.70 लाख रूपए, वार्ड क्र. 43 कैलाश नगर में सी.सी. रोड एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य राशि 20 लाख रूपए, वार्ड क्र. 47 अंतर्गत स्थित शासकीय माध्यमिक शाला रूमगरा में नवीन शाला भवन का निर्माण कार्य लागत राशि 16.85 लाख रूपए शामिल हैं।

मंत्री श्री देवांगन शाम 5 बजे होटल 4 सीजन, नहर रोड कोरबा पहुंचकर यूरो किड्स स्कूल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर शाम 6 बजे अयोध्यापुरी, जैलगांव, जमनीपाली के कार्यक्रम में शामिल होने के उपरांत निवास चारपारा कोहड़िया कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान