Ro no D15139/23

सक्ती में मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, सांसद और जनप्रतिनिधियों ने दिया हरित योग का संदेश

*योग शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का माध्यम है– सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह*

रायपुर, 21 जून 2025/ “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” की थीम पर 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सक्ती जिला के सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सामूहिक योगाभ्यास का नेतृत्व किया और प्रतिभागियों को योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प दिलाया।

सुबह 7 बजे प्रारंभ हुए इस योग कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, छात्र, नागरिकों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के अंतर्गत हरित योग का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। सांसद श्री सिंह ने बादाम का पौधा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा ने करंज का पौधा और नगर पालिका अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर अग्रवाल ने नीम का पौधा लगाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, “योग केवल शरीर को नहीं, बल्कि मन और आत्मा को भी जोड़ता है। यह भारत की आत्मा है, जिससे आंतरिक ऊर्जा का संचार होता है और तनाव में कमी आती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से आज योग को वैश्विक पहचान मिली है और लगभग 170 देश इसे अपना चुके हैं।” उन्होंने बताया कि सिंधु घाटी सभ्यता में भी योग से संबंधित साक्ष्य मिले हैं, जो इसकी प्राचीनता को सिद्ध करते हैं।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने कहा कि “योग न केवल शारीरिक बल को बढ़ाता है, बल्कि मानसिक स्पष्टता और आत्म-संयम को भी प्रोत्साहित करता है। यह अनुशासित जीवन की दिशा में एक सशक्त कदम है ।

कार्यक्रम में पादहस्तासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, अर्धउष्ट्रासन, सेतुबंधासन, शवासन जैसे प्रमुख योगासन और कपालभाति, प्राणायाम, भ्रामरी आदि प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया गया। योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों को शारीरिक, मानसिक और आत्मिक लाभों की जानकारी दी गई।

जिले के सभी विकासखंडों में भी सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर नियमित योग करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर अग्रवाल, श्री रामनरेश यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा एवं श्री के एस पैकरा, एसडीएम श्री अरुण सोम, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार, समाज कल्याण उपसंचालक श्री सुनील मिश्रा, गणमान्य नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएं और नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर बढ़ी शिकायतें, जागरूकता से बीजापुर में बच्चों की सुरक्षा को मिली मजबूती

    *जिला बाल संरक्षण इकाई की सक्रियता से बाल यौन शोषण के मामलों में त्वरित कार्रवाई, दो मामलों में एफआईआर दर्ज*   रायपुर, 11 जुलाई 2026/ चाइल्ड हेल्पलाइन1098 लाखों बच्चों के…

    Read more

    सुकमा की ग्रामीण महिलाओं को मिला स्वरोजगार का सहारा निःशुल्क चूजा वितरण से

    पशुधन विकास विभाग की पहल से आजीविका होगी मजबूत, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम   रायपुर, 11 जुलाई 2026/ पशुपालन विभाग द्वारा ग्रामीण आजीविका संवर्धन के तहत निःशुल्क या 90%…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स