राजनांदगांव 08 जनवरी 2025। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध धर-पकड़ अभियान चलाया जा रहा है। सहायक आयुक्त आबकारी श्री यदुनंदन राठौर ने बताया कि आबकारी विभाग की टीम द्वारा राजनांदगांव मोहारा बाईपास रोड में झाड़ी के किनारे छिपा कर रखी गई 75 पौवा कुल 13.500 बल्क लीटर देशी शराब जप्त की गई। इस संबंध में आबकारी अधिनिमय के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में दिया गया है। जिले में अवैध मदिरा नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना- प्राक्चयन परीक्षा के लिए 17 अप्रैल तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
राजनांदगांव 24 मार्च 2026। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 में प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन किया…
Read more






