Ro no D15139/23

रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

Russia Offer US: रूस ने अमेरिका के सामने एक चौंकाने वाला सौदा रखा है. पॉलिटिको की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने कहा है कि अगर अमेरिका यूक्रेन को खुफिया जानकारी (इंटिलेजेंस) देना बंद कर दे, तो रूस भी मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान को जासूसी डेटा देना बंद कर देगा. सरल शब्दों में कहें तो रूस चाहता है कि अमेरिका यूक्रेन का साथ छोड़ दे, बदले में रूस ईरान की मदद करना बंद कर देगा.

मियामी में हुई सीक्रेट मीटिंग

पॉलिटिको यूरोप की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले हफ्ते मियामी (फ्लोरिडा) में एक अहम बैठक हुई. इसमें पुतिन के खास दूत और रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड के हेड किरिल दिमित्रीव शामिल हुए. उन्होंने अमेरिका की तरफ से व्हाइट हाउस के मिडिल ईस्ट दूत स्टीव विटकॉफ और डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुश्नर के सामने यह ‘क्विड प्रो को’ (एक हाथ दे, एक हाथ ले) वाला ऑफर रखा. हालांकि, ट्रंप प्रशासन ने रूस के इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है.

रूस दे रहा है अमेरिका के खिलाफ सटीक लोकेशन और डेटा

इस रिपोर्ट ने उन आशंकाओं को और बल दिया है कि रूस काफी समय से ईरान की सहायता कर रहा है. माना जा रहा है कि रूस, ईरान को अमेरिकी मिलिट्री ठिकानों और एयरक्राफ्ट कैरियर्स की सटीक लोकेशन (Coordinates) और सैटेलाइट तस्वीरें दे रहा है. इसी जानकारी के दम पर ईरान मिडिल ईस्ट में अमेरिकी बेस और इंफ्रास्ट्रक्चर पर सटीक हमले कर पा रहा है. हालांकि, रूस की सरकार (क्रेमलिन) ने हमेशा की तरह इन दावों को ‘फेक न्यूज’ बताकर पल्ला झाड़ लिया है.

ट्रंप का ‘कायर’ वाला हमला

28 फरवरी से ईरान के खिलाफ शुरू हुए अमेरिकी-इजरायली हमले के बाद से माहौल काफी गर्म है. इस युद्ध में अब तक करीब 1,300 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई भी शामिल हैं. जवाबी कार्रवाई में ईरान ने हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को व्यापार के लिए बंद कर दिया है. यहां से दुनिया का 20% लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) और रोजाना 2 करोड़ बैरल तेल गुजरता है. इस बीच ट्रंप ने नाटो (NATO) सहयोगियों को ‘कायर’ और ‘कागजी शेर’ कहा है क्योंकि वे हॉर्मुज के रास्ते को खुलवाने में अमेरिका की मदद नहीं कर रहे हैं.

यूक्रेन जंग और रूस का यूरेनियम वाला पुराना ऑफर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पहले रूस ने ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम के स्टॉक को अपने पास ले जाने का ऑफर भी दिया था ताकि जंग रुक सके, क्योंकि इस यूरेनियम को ही विवाद की असली जड़ माना जा रहा है. लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे भी रिजेक्ट कर दिया था. यूक्रेन में पिछले 4 सालों से जारी युद्ध में लाखों लोग जान गंवा चुके हैं. ट्रंप ने चुनाव के वक्त वादा किया था कि वे चंद घंटों में युद्ध रुकवा देंगे, लेकिन सत्ता में आने के एक साल बाद भी यह मामला सुलझता नहीं दिख रहा है.

यूरोपीय देशों में मची खलबली

रूस के इस ताजा ऑफर ने यूरोपीय अधिकारियों की नींद उड़ा दी है. पॉलिटिको से बात करते हुए एक ईयू (EU) अधिकारी ने इसे ‘बेहद शर्मनाक’ बताया है. उन्हें डर है कि पुतिन इस तरह के ऑफर देकर नाटो देशों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ, अमेरिका ने तेल की बढ़ती कीमतों को काबू में करने के लिए रूसी तेल पर लगे कुछ प्रतिबंधों में ढील दी है, जिस पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे शांति बहाल करने में कोई मदद नहीं मिलेगी

  • Related Posts

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    अगर आपके फोन पर अचानक 1601 से शुरू होने वाले नंबर से कॉल आ जाए, तो घबराने या कन्फ्यूज होने की जरूरत नहीं है. डिजिटल फ्रॉड और फर्जी कॉल पर…

    Read more

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    रायुपर 10 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ की पंडवानी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक मंच इंडिया हैबिटेट सेंटर में अपनी पूरी जीवंतता के साथ प्रस्तुत हुई। महान पांडवानी कलाकार और…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल