Ro no D15139/23

पीएमकेवीवाई 4.0 के तहत धमतरी के 1350 युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष प्रचार-प्रसार व मोबिलाइजेशन कैंप आयोजित करने के निर्देश

धमतरी 04 अगस्त 2026/ प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) 4.0 के तहत जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के कुल 1350 युवाओं को विभिन्न रोजगारमूलक पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। युवाओं को योजना से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक प्रचार-प्रसार और मोबिलाइजेशन कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर एवं जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज अध्यक्ष श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले के नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक इच्छुक युवाओं को प्रशिक्षण से जोड़ें। इसके लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मोबिलाइजेशन कैंप आयोजित किए जाएंगे तथा इच्छुक युवाओं को जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, धमतरी में प्रशिक्षण के लिए पंजीयन हेतु भेजा जाएगा।
योजना के अंतर्गत युवाओं को Short-Term Training (STT) तथा Recognition of Prior Learning (RPL) के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
जारी निर्देश के अनुसार RPL प्रशिक्षण 31 अगस्त 2026 तक तथा STT प्रशिक्षण 28 फरवरी 2027 तक पूर्ण किया जाना निर्धारित है।
जिला प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 का लाभ उठाकर अपनी रुचि के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करें और रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें