Ro no D15139/23

अबूझमाड़ के कुरूसनार में गूंजा ‘मन की बात’ का 135वां संस्करण

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्रामीणों के साथ सुना प्रधानमंत्री श्री मोदी का संबोधन*

रायपुर , 28 जून 2026/ महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अबूझमाड़ क्षेत्र के नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखंड अंतर्गत कुरूसनार गांव में ग्रामीणों, महिलाओं और जनप्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135वें संस्करण को सामूहिक रूप से सुना।

इस अवसर पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि मन की बात देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक ऐसा जनसंवाद मंच बन चुका है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को निरंतर सशक्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचारों से समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर युवाओं, महिलाओं और बच्चों को नई ऊर्जा एवं प्रेरणा मिलती है।

अबूझमाड़ जैसे दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों में मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण, विकास की मुख्यधारा से जुड़ाव और जनजागरूकता का सशक्त माध्यम बन रहा है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए प्रेरक प्रसंगों, नवाचारों और सामाजिक अभियानों से जुड़ी जानकारियों को उत्साहपूर्वक सुना।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और जनजातीय अंचलों में शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य तथा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्याएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, युवा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राज्यपाल डेका से चेन्नई के पत्रकारों ने सौजन्य भेंट की

    रायपुर, 15 अगस्त 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में पत्र सूचना कार्यालय चेन्नई के निदेशक श्री पी. अरूण कुमार के नेतृत्व में चेन्नई से आए पत्रकारों के…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट

    असम के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने दिए 5 करोड़ रुपये   *मुख्यमंत्री ने सहायता राशि का चेक राज्यपाल श्री रमेन डेका को सौंपा*   रायपुर…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!