Ro no D15139/23

राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

पहले दिन जिले के 92 प्रतिशत बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

धमतरी, 28 जून 2026। जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ आज शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, ईतवारी बाजार धमतरी से किया गया। शुभारंभ अवसर पर महापौर श्री जगदीश रामूरोहरा ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एल. कौशिक, जिला टीकाकरण अधिकारी एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आदित्य सिन्हा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेहाना कदीर, चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा जैन, बांसपारा पार्षद श्रीमती चन्द्रभागा साहू सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एल. कौशिक ने बताया कि जिले में अभियान के प्रथम दिवस उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करते हुए निर्धारित लक्ष्य के 92 प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। पहले दिन जिले के 1 लाख 1 हजार 734 बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई गई।

उन्होंने बताया कि विकासखंडवार गुजरा में 22,623, नगरी में 22,651, कुरूद में 27,819, मगरलोड में 15,360 तथा धमतरी शहरी क्षेत्र में 13,281 बच्चों का टीकाकरण किया गया।

अभियान के अंतर्गत जिले में प्रातः 7 बजे से शाम 4 बजे तक पोलियो बूथों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, पंचायत भवनों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं चयनित विद्यालयों में टीकाकरण किया गया। साथ ही प्रमुख चौक-चौराहों एवं आवागमन वाले स्थानों पर तैनात ट्रांजिट दलों ने यात्रा कर रहे बच्चों को भी पोलियो की खुराक पिलाई। टीकाकरण उपरांत प्रत्येक बच्चे के बाएं हाथ की छोटी उंगली पर इंडेलिबल मार्कर से निशान लगाया गया।

अभियान की सफलता में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा कोटवारों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कौशिक ने जिले के सभी पालकों से अपील की है कि जिन बच्चों को प्रथम दिवस पोलियो की खुराक नहीं मिल सकी है, उन्हें आगामी घर-घर भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य दलों को अवश्य उपलब्ध कराएं, ताकि जिले का कोई भी पांच वर्ष से कम आयु का बच्चा पोलियो की जीवनरक्षक खुराक से वंचित न रहे।

  • Related Posts

    राज्यपाल डेका से चेन्नई के पत्रकारों ने सौजन्य भेंट की

    रायपुर, 15 अगस्त 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में पत्र सूचना कार्यालय चेन्नई के निदेशक श्री पी. अरूण कुमार के नेतृत्व में चेन्नई से आए पत्रकारों के…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट

    असम के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने दिए 5 करोड़ रुपये   *मुख्यमंत्री ने सहायता राशि का चेक राज्यपाल श्री रमेन डेका को सौंपा*   रायपुर…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!