Ro no D15139/23

पीएम आवास योजना में 145 हितग्राहियों को मिला आशियाना, लॉटरी से हुआ मकानों का आवंटन

अम्बिकापुर 25 मार्च 2026/  नगर पालिक निगम अंबिकापुर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत सुभाषनगर स्थित परियोजना में 145 हितग्राहियों को लॉटरी पद्धति के माध्यम से मकानों का आवंटन किया गया। इस अवसर पर हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी और संतोष स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

आयुक्त श्री डी.एन. कश्यप के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में “मोर मकान मोर आस” घटक के अंतर्गत यह आवंटन प्रक्रिया साइट पर ही पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत कुल 493 आवासों की स्वीकृति शासन से प्राप्त हुई थी। प्रथम चरण में 07 जनवरी 2026 को शासकीय भूमि पर काबिज 67 हितग्राहियों को आवास आवंटित किए जा चुके हैं, जबकि शेष 426 आवासों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस प्रक्रिया में कुल 1280 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से शासन के दिशा-निर्देशों एवं दावा-आपत्ति निराकरण के पश्चात 295 हितग्राही पात्र पाए गए। इनमें से 145 हितग्राहियों ने न्यूनतम टोकन राशि 25 हजार रुपये जमा कर आवंटन हेतु पात्रता प्राप्त की, जिन्हें लॉटरी के माध्यम से आवास आबंटित किए गए।

कार्यक्रम में महापौर   मंजूषा भगत, सभापति   हरमिंदर सिंह टिन्नी, प्रभारी सदस्य लोक निर्माण विभाग   मनीष सिंह सहित निगम के समस्त पार्षदगण उपस्थित रहे। साथ ही रामराज सिंह  डिप्टी कलेक्टर, नोडल अधिकारी   राजेश कुमार राम, सहायक नोडल अधिकारी   दुष्यंत बजाज, अभियंता   प्रेम प्रकाश दुबे, राजस्व प्रभारी, कार्यालय अधीक्षक, सीएलटीसी टीम एवं निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं हितग्राही भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। नगर निगम द्वारा इस प्रकार की पारदर्शी एवं व्यवस्थित प्रक्रिया के माध्यम से जरूरतमंदों को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ 18 अगस्त को

    *केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू होंगे मुख्य अतिथि, प्रदेश के पांचों संभागों से 540 खिलाड़ी होंगे शामिल*   रायपुर, 17 अगस्त 2026। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आयोजित 26वीं…

    Read more

    टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी देखने उमड़ी भीड़, एआई तकनीक से विरासत और पर्यटन का अभिनव अनुभव

    विद्यार्थियों ने जाना स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास, ‘वंदे मातरम्’ की गौरवगाथा और छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा   *ऐतिहासिक विरासत से आधुनिक विकास तक की तस्वीरें बनीं आकर्षण का केंद्र*  …

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान