Ro no D15139/23

कलेक्टर ने नगर पालिक निगम के विकास कार्यों का किया निरीक्षण निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और जल प्रदाय व्यवस्था को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश वेस्ट मैनेजमेंट की प्रक्रिया को डिजिटाइजेशन करने के निर्देश

 

अम्बिकापुर 25 मार्च 2026/   कलेक्टर   अजीत वसंत ने आज नगर पालिक निगम अंबिकापुर क्षेत्र के अंतर्गत संचालित विभिन्न निर्माणाधीन विकास कार्यों, सड़क डामरीकरण और स्वच्छता केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता बनाए रखने और परियोजनाओं को जनहित में शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

सड़क डामरीकरण और साइड शोल्डर निर्माण
कलेक्टर ने अपने भ्रमण की शुरुआत शिवधारी कॉलोनी में चल रहे सड़क डामरीकरण कार्य के अवलोकन से की। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता को परखते हुए निर्देश दिए कि सड़क के दोनों ओर व्यवस्थित ’साइड शोल्डर’ का निर्माण अनिवार्य रूप से किया जाए, ताकि यातायात सुगम और सुरक्षित हो सके।

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) और जल पुनरुपयोग
शहर के जल शोधन तंत्र को मजबूत करने के लिए शंकर घाट (16 MLD) एवं सैनिटरी पार्क ((14 MLD) में निर्माणाधीन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि STP के पूर्ण होने के पश्चात प्राप्त होने वाले उपचारित जल (Treated Water) के पुनरुपयोग हेतु अभी से एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। जिससे आमजनों को इसका लाभ मिले।

जलागार निर्माण से दूर होगा जल संकट
पुराने बस स्टैंड डिपो परिसर में 10 लाख लीटर क्षमता के निर्माणाधीन उच्च स्तरीय जलागार (पानी टंकी) के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रस्तावित वितरण क्षेत्र की समीक्षा की। इस पानी टंकी के पूर्ण होने से शहर के जल संकट ग्रस्त क्षेत्रों जैसे राम मंदिर एरिया, ब्रह्मपारा, कुंडला सिटी और केंद्रीय जेल क्षेत्र में जल प्रदाय की व्यवस्था सुदृढ़ होगी।

स्वच्छता मॉडलः SLRM और डिजिटल वेस्ट मैनेजमेंट
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा हेतु कलेक्टर श्री वसंत डीसी रोड स्थित SLRM केंद्र पहुंचे। वहां उन्होंने स्वच्छता दीदियों से डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, प्रोसेसिंग और यूजर चार्ज वसूली के संबंध में जानकारी ली। साथ ही स्वच्छता दीदीयों की नियमित स्वास्थ्य जांच और हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री वसंत ने प्लास्टिक प्रोसेसिंग भिट्ठीकला स्थित प्लांट में प्लास्टिक दाना निर्माण और नॉन-रिसाइक्लेबल प्लास्टिक को सीमेंट प्लांट भेजने की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने वेस्ट मैनेजमेंट की संपूर्ण प्रक्रिया को डिजिटाइजेशन करने और इसके लिए एक ’कमांड कंट्रोल सेंटर’ बनाने हेतु तत्काल DPR तैयार करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री डी.एन. कश्यप, निगम के कार्यपालन अभियंता सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान