Ro no D15139/23

वेबसाईट से प्रवेश पत्र 20 अप्रैल तक कर सकेंगे प्राप्त

परीक्षा के लिए सहायक आयुक्त ने दिए दिशा-निर्देश

धमतरी । प्रयास बालक और कन्या आवासीय विद्यालयों में कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा होगी। इसके लिए प्रवेश पत्र विभाग की वेबसाईट http://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/student-Admission-Detail पर अपलोड कर दिया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि परीक्षार्थी 20 अप्रैल तक विभागीय वेबसाईट पर क्लिक कर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र पूरी तरह से डाउनलोड करना होगा और उसमें पासपोर्ट साईज के रंगीन नये फोटोग्राफ्स चिपका कर प्रिंट आउट परीक्षा केन्द्र में ले जाना होगा।

सहायक आयुक्त ने यह भी बताया कि परीक्षार्थियों को अपना मुल आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, स्कूल का फोटो लगा हुआ परिचय पत्र आदि भी परीक्षा केन्द्र में लाना जरूरी होगा। इसके साथ ही परीक्षार्थी नीले, काले बॉलपाईंट पेन का उपयोग कर सकेंगे। परीक्षा हॉल में कैलकुलेटर, मोबाईल फोन, पर्स, स्कार्फ अथवा इलेक्ट्रॉनिक्स सामान ले जाने की पूरी तरह से मनाही होगी। प्रवेश पत्र डाउनलोड के संबंध में यदि परीक्षार्थी को दिक्कत हो, तो वह कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक-85 स्थित आदिवासी विकास विभाग में सुबह 10 से शाम साढ़े पांच बजे तक सम्पर्क कर सकता है।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026, कर्नाटक की मनीषा जोंस सिद्दी ने जीता गोल्ड

    रायपुर, 31 मार्च, 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत आज सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में पिछले चार दिनों से जारी कुश्ती स्पर्धा…

    Read more

    बस्तर में विश्वास की जीत : दण्डकारण्य में 25 माओवादी कैडरों की मुख्यधारा में वापसी

    *दण्डकारण्य आज हिंसा से विश्वास की ओर लौटने का साक्षी बन रहा है : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय* रायपुर 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ में आज 31 मार्च…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत