Ro no D15139/23

नागरिकों को आधार कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड पंजीयन सुविधा उपलब्ध करवाने दिए निर्देश
कांकेर । कमिश्नर बस्तर संभाग श्री डोमन सिंह ने शुक्रवार को कांकेर जिले के भ्रमण के दौरान नगर पालिका परिषद कांकेर के संजय नगर वार्ड में आयोजित समाधान शिविर का जायजा लिया और नागरिकों से रूबरू भेंटकर उनकी समस्या-मांगों के निराकरण स्थिति की जानकारी ली। वहीं सुशासन तिहार के आवेदन पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कमिश्नर ने शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति का भी संज्ञान लिया और आम जनता से जुड़े विभागीय अधिकारियों को अनिवार्य रूप से शिविर में मौजूद रहकर नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई इत्यादि से सम्बंधित समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण हेतु पहल सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही शिविर स्थल पर नागरिकों का आधार कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड पंजीयन करवाने, राशन कार्ड बनवाने सहित हितग्राहियों को वितरित किए जाने कहा। कमिश्नर ने समाधान शिविर में अधिकाधिक नागरिकों की सहभागिता हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने के निर्देश दिए और नगरीय क्षेत्र में ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से नागरिकों को शिविर के बारे में अवगत करवाने कहा। इस दौरान अवगत कराया गया कि नगर पालिका परिषद में कुल 114 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे, जिसमें 68 आवेदन पत्रों का निराकरण किया गया है, शेष 44 आवेदन पत्रों के निराकरण हेतु आवेदकों को अवगत कराया गया है। वहीं नगर पालिका परिषद के उक्त संजय नगर वार्ड से प्राप्त 08 आवेदन पत्रों में से 04 आवेदन पत्रों का निराकरण किया जा चुका है। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित एसडीएम श्री अरुण वर्मा, तहसीलदार श्री पुष्पराज पात्र, सीएमओ श्री सोहेल कुमार और अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना* रायपुर 10 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित…

    Read more

    गर्मी में राहत हेतु बस्तर में हैंडपंप संधारण अभियान तेज महिला तकनीशियन बनी बदलाव की ताकत

     जगदलपुर, 10 अप्रैल 2026/ ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट से निपटने के लिए राज्य शासन एवं बस्तर संभाग के आयुक्त  डोमन सिंह के निर्देशानुसार पूरे बस्तर संभाग में हैंडपंप संधारण का विशेष…

    Read more

    NATIONAL

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता