Ro no D15139/23

गर्मी में राहत हेतु बस्तर में हैंडपंप संधारण अभियान तेज महिला तकनीशियन बनी बदलाव की ताकत

 जगदलपुर, 10 अप्रैल 2026/ ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट से निपटने के लिए राज्य शासन एवं बस्तर संभाग के आयुक्त  डोमन सिंह के निर्देशानुसार पूरे बस्तर संभाग में हैंडपंप संधारण का विशेष अभियान तेजी से संचालित किया जा रहा है। विगत 15 मार्च से 15 अप्रैल 2026 तक चलने वाले इस अभियान में सभी जिलों में व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।

अभियान के तहत विशेष रूप से अंदरूनी दुर्गम एवं पहाड़ी बसाहटों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को गर्मी के दौरान पेयजल की उपलब्धता हो सके। इस अभियान की खास बात यह है कि इसमें महिला शक्ति भी अहम भूमिका निभा रही है। राज्य शासन द्वारा नियुक्त महिला हैंडपंप तकनीशियन गांव-गांव पहुंचकर न सिर्फ हैंडपंपों की मरम्मत कर रही हैं, बल्कि ग्रामीणों को जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति भी जागरूक कर रही हैं। यह अभियान ना केवल पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने में मददगार साबित हो रहा है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में जनसहभागिता और महिला सशक्तिकरण का भी अनुपम उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।

मुख्य अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी बस्तर परिक्षेत्र से मिली जानकारी के अनुसार प्रत्येक जिले में 2 से 3 मोबाइल संधारण वाहन तैनात किए गए हैं। इन वाहनों में तकनीकी टीम के साथ जीआई पाइप, रॉड एवं अन्य आवश्यक स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध हैं, जिससे शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचकर त्वरित मरम्मत की जा रही है। अभियान के तहत अब तक कुल 1273 हैंडपंपों का सुधार किया जा चुका है, जिसमें बस्तर मंडल में 856 तथा कोंडागांव मंडल में 417 हैंडपंपों की मरम्मत शामिल है। वर्तमान में यह अभियान निरंतर जारी है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर 1916 जारी किया गया है, जिसके माध्यम से ग्रामीण सीधे सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा सरपंच, सचिव एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा मोबाइल के जरिए भी शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं, जिन पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

इसके साथ ही आवश्यकता वाले गांवों एवं बसाहटों में नए नलकूप खनन कर हैण्डपम्प स्थापित किए जा रहे हैं। इस कार्य के लिए पूरे बस्तर संभाग में कुल सात नलकूप खनन वाहन सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

  • Related Posts

    कलेक्टर शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के दीक्षारंभ समारोह में हुए शामिल

    राजनांदगांव 08 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव के दीक्षारंभ समारोह में शामिल हुए। कलेक्टर ने अपने उद्बोधन में नवप्रवेशित छात्राओं को प्रेरित…

    Read more

    ग्राम धामनसरा में खरपतवारों की पहचान एवं उसके नियंत्रण विषय पर प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

    राजनांदगांव 08 अगस्त 2026। पंडित शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सुरगी द्वारा स्थापित कृषि तकनीकी सूचना सलाह केन्द्र अंतर्गत ग्रामीण उद्यमिता जागरूकता विकास योजना (रेडी ) के…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta