Ro no D15139/23

राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम“ के 150वीं वर्षगांठ : कलेक्टर विलास भोसकर ने बच्चों के साथ गाया राष्ट्रगीत, बताए गीत के ऐतिहासिक महत्व

अम्बिकापुर 08 नवम्बर 2025/  राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिले में वर्षभर राष्ट्रगीत गान का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देशानुसार सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में प्रतिदिन “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन होगा। इसी क्रम में आज कलेक्टर श्री भोसकर अशासकीय विद्यालय ओ.पी.एस. में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और विद्यार्थियों के साथ राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रीय गान का सामूहिक गायन किया।

कलेक्टर श्री भोसकर ने बच्चों को संबोधित करते हुए “वंदे मातरम” गीत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह अमर राष्ट्रगीत स्व. श्री बंकिम चंद्र चटर्जी ने लगभग 150 वर्ष पूर्व रचना की थी। वे स्वयं एक प्रशासकीय अधिकारी थे, परंतु उन्होंने महसूस किया कि देश गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा हुआ है और इसे तोड़ने के लिए एक स्वर में आह्वान की आवश्यकता है। इसी भावना से “वंदे मातरम” गीत की रचना हुई, जिसने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देश में एकता, गौरव और देशभक्ति की नई चेतना जगाई।

कलेक्टर ने बताया कि स्वदेशी आंदोलन के समय “वंदे मातरम्” आज़ादी का सबसे प्रमुख नारा बन गया था। 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा ने इसे भारत के राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस वर्ष को राष्ट्रगीत के गौरवशाली 150 वर्ष पूरे होने के रूप में मनाया जाएगा, जिसके तहत जिले के सभी विद्यालयों में वर्षभर “वंदे मातरम्” का नियमित गायन किया जाएगा, ताकि बच्चों में देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना सुदृढ़ हो सके।

इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी डॉ दिनेश झा, डीएमसी श्री सर्वजीत पाठक, ओपीएस प्रिंसिपल डॉ इश्हार अहमद खान सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!