Ro no D15139/23

16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस आज

मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में आयोजित होगा जिला स्तरीय मुख्य समारोह

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में 25 जनवरी 2026 को पूरे कोरबा जिले में 16वां ’राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ (एनव्हीडी) गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन प्रातः 11 बजे से शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, कोरबा में किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में लोकतंत्र की मजबूती और मतदाता जागरूकता के इस महापर्व को जिले के प्रत्येक कोने तक पहुँचाने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले के समस्त विकासखंडों, तहसीलों, संकुलों तथा सभी ग्राम पंचायतों में विशेष सभाएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों, विद्यालयों, मतदान केंद्रों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन सभी स्थानों पर उपस्थित जनसमूह और शासकीय अमले को लोकतंत्र के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई जाएगी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को चुनावी प्रक्रिया से जोड़ना तथा उन्हें अपने मताधिकार के महत्व के प्रति जागरूक करना है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त कार्यालय प्रमुखों और संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने परिसरों में निर्धारित समय पर मतदाता शपथ ग्रहण का कार्यक्रम सुनिश्चित करें। कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। आयोजन के पश्चात संबंधित संस्थाओं को कार्यक्रम की फोटोग्राफ्स, वीडियो और पालन प्रतिवेदन जिला निर्वाचन कार्यालय को अनिवार्य रूप से प्रेषित करना होगा। प्रशासन ने जिले के सभी प्रबुद्ध नागरिकों और युवाओं से अपील की है कि वे जिला स्तरीय मुख्य समारोह सहित अपने नजदीकी मतदान केंद्रों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सम्मिलित होकर लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ करें।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी बच्चों के पोषण का सहारा

    – दो बच्चों के जन्म पर उमेश्वरी जांगड़े को मिली 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता*   *- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*   राजनांदगांव 27…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से भुनेश्वरी रजक के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी

    राजनांदगांव 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर के पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की सौगात दी। योजना के…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक