Ro no D15139/23

फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी में गणतंत्र दिवस समारोह का हुआ फुल ड्रेस फ़ाइनल रिहर्सल

कलेक्टर एवं एससपी की उपस्थिति में मिनट -टु -मिनट कार्यक्रम का किया गया अभ्यास

जिले में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के अंतर्गत शनिवार को फुटबॉल ग्राउंड, सीएसईबी कोरबा (पूर्व) में फाइनल रिहर्सल सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। रिहर्सल के दौरान कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति में मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार समस्त आयोजनों का अभ्यास किया गया।
फाइनल रिहर्सल में मुख्य अतिथि की भूमिका में सहायक कलेक्टर श्री क्षितिज गुरभेले ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा परेड का निरीक्षण किया। मुख्य समारोह में प्रस्तावित कार्यक्रमों के अनुरूप ध्वजारोहण, परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों सहित सभी गतिविधियों का क्रमबद्ध अभ्यास किया गया।
परेड में जिला पुलिस बल, नगर सेना, वन विभाग, सी.आई.एस.एफ., एन.सी.सी. तथा स्काउट-गाइड की टुकड़ियों ने सहभागिता की। परेड का नेतृत्व मुख्य परेड कमांडर आर.आई. श्री अनथराम पैकरा एवं सहायक परेड कमांडर एस.आई. श्री अजय सोनवानी द्वारा किया गया। इसके साथ ही विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी अभ्यास सम्पन्न हुआ।
रिहर्सल के दौरान कलेक्टर  दुदावत ने समारोह स्थल पर अतिथियों एवं आम नागरिकों की बैठक व्यवस्था, साउंड सिस्टम, पेयजल, जलपान सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन से जुड़े शेष कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा विभागीय झांकियों के प्रवेश एवं निर्गत मार्ग को स्पष्ट रूप से चिन्हांकित कर सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने कार्यक्रम के दौरान अनुशासन बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि समारोह शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो सके।
इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ  दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर  देवेंद्र पटेल, एसडीएम कोरबा श्री सरोज महिलांगे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी बच्चों के पोषण का सहारा

    – दो बच्चों के जन्म पर उमेश्वरी जांगड़े को मिली 51 हजार रूपए की आर्थिक सहायता*   *- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार*   राजनांदगांव 27…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से भुनेश्वरी रजक के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी

    राजनांदगांव 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन अवसर के पहले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की सौगात दी। योजना के…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक