Ro no D15139/23

Chaibasa Naxal Encounter में 17 खूंखार नक्सली ढेर, पुलिस ने बताई 2 दिन चले मुठभेड़ की पूरी कहानी

Chaibasa Naxal Encounter: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान लगातार तेज किया जा रहा है और इसी क्रम में झारखंड पुलिस, कोबरा बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोल्हान–सारंडा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के 17 नक्सलियों को मार गिराया है. झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा ने 22 और 23 जनवरी को हुए नक्सल मुठभेड़ के बारे में जानकारी देते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सभी 17 नक्सलियों की पहचान कर ली गई है. पुलिस के अनुसार, भाकपा (माओवादी) के टॉप नक्सली मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया और अश्विन अपने दस्तों के साथ लंबे समय से कोल्हान और सारंडा क्षेत्र में सक्रिय थे. ये नक्सली सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे.

सटीक खुफिया सूचना पर शुरू हुआ विशेष अभियान

पश्चिमी सिंहभूम के एसपी को खुफिया तंत्रों से पुख्ता सूचना मिली कि भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नक्सली अनल उर्फ पतिराम मांझी और अनमोल अपने दस्ते के साथ छोटानागरा थाना क्षेत्र के कुमडीह और बहदा गांव के आसपास के घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में घूम रहा है. झारखंड पुलिस और कोबरा बटालियन 209 की संयुक्त टीम बनाकर विशेष अभियान शुरू किया गया. 22 और 23 जनवरी 2026 को छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत वनग्राम कुमडीह के जंगल और पहाड़ी इलाकों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच कई बार मुठभेड़ हुई. नक्सलियों ने पुलिस और सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलीबारी की. इसके जवाब में सुरक्षा बलों ने आत्मरक्षा करते हुए साहस और संयम के साथ कड़ा जवाब दिया.

सर्च ऑपरेशन में बड़ा खुलासा

मुठभेड़ के बाद सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) का पालन करते हुए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान अब तक कुल 17 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. इसके साथ ही बड़ी संख्या में आधुनिक हथियार, गोला-बारूद और नक्सलियों के दैनिक उपयोग के सामान भी जब्त किए गए. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से कोल्हान और सारंडा क्षेत्र में सक्रिय नक्सली संगठन को भारी नुकसान पहुंचा है. टॉप लीडरों के कमजोर पड़ने से इलाके में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगेगी और आम नागरिकों की सुरक्षा और विकास कार्यों को गति मिलेगी. झारखंड पुलिस ने दोहराया है कि राज्य को नक्सल मुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और हिंसा का रास्ता छोड़ने वाले नक्सलियों को आत्मसमर्पण नीति के तहत मुख्यधारा में लाने का अवसर दिया जाएगा.

  • Related Posts

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: कोलकाता. मालदा में एसआइआर प्रक्रिया के विरोध के दौरान सात न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाये जाने और हिंसा के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने जांच तेज…

    Read more

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    INS Trikand in Tanzania: ईरान में पिछले 28 फरवरी से जंग चल रही है. इसकी वजह से होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी जैसे हालात हैं. इसने पूरी दुनिया में तेल और गैस…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….