Ro no D15139/23

स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर केस दर्ज, 17 छात्राओं ने लगाया छेड़छाड़ और उत्पीड़न का आरोप

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट में पढ़ रही छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न और धोखाधड़ी के आरोपों पर जांच शुरू हो गई है. शिकायत में आरोप है कि आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पार्थ सारथी ने ईडब्ल्यूएस छात्रवृत्ति के तहत पीजीडीएम कोर्स कर रही महिला छात्रों के साथ अपशब्दों का प्रयोग किया और अश्लील व्हाट्सएप पर संदेश भेजे. इतना ही नहीं शारीरिक संपर्क बनाने की भी कोशिश की गई.

04 अगस्त 2025 को पीए मुरली, प्रशासक, श्री शृंगेरी मठ ने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में यह भी लिखा गया कि संस्थान की कुछ महिला फैकल्टी और प्रशासनिक अधिकारी आरोपी की मांगों को पूरा करने के लिए छात्राओं पर दबाव डालते रहते हैं. इससे छात्राओं को मानसिक और शारीरिक रूप से उत्पीड़न झेलना पड़ता है.

छात्राओं के बयान दर्ज

जांच के दौरान कुल 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए. इनमें से 17 ने आरोपी पर अपशब्द, अश्लील संदेश और शारीरिक संपर्क का आरोप लगाया. छात्राओं ने बताया कि जब उन्होंने विरोध किया, तो कुछ फैकल्टी और प्रशासनिक अधिकारी उनके ऊपर दबाव डालते रहे. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपी ने लंबे समय तक अपनी पहुंच बनाकर छात्रों को डराने और दबाव में डालने का प्रयास किया. इससे पता चलता है कि मामला केवल एक घटना तक सीमित नहीं था, बल्कि लंबे समय से जारी था.

कानूनी कार्रवाई

थाना वसंत कुंज नॉर्थ में कई धाराओं में दर्ज किया गया और जांच शुरू हुई. घटनास्थल और आरोपी के घर पर कई छापेमारी की गई. साथ ही, संस्थान के सीसीटीवी फुटेज देखे गए. जांच के दौरान आरोपी अब तक फरार है. पुलिस ने SRISIIM संस्थान से एनवीआर और हार्ड डिस्क बरामद कर फॉरेंसिक लैब (FSL) में भेजे. धारा 183 बीएनएसएस के तहत 16 पीड़ित छात्राओं के बयान माननीय JMFC, पटियाला हाउस कोर्ट में दर्ज किए गए.

धोखाधड़ी और फर्जी डिप्लोमैटिक नंबर की पुष्टि

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि संस्थान के बेसमेंट में एक वोल्वो कार खड़ी थी. इस कार पर 39 UN 1 फर्जी डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट लगी हुई थी और इसे कथित आरोपी इस्तेमाल कर रहे थे. कार जब्त कर ली गई. पुलिस ने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील है और छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है. आरोपी अब तक फरार है, पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार के प्रयास जारी है, जल्द ही वह गिरफ्तर में होगा.

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दर्ज सबूतों में छात्राओं के बयान, सीसीटीवी फुटेज, एनवीआर और हार्ड डिस्क से जुटाए गए फॉरेंसिक सबूत शामिल हैं. ये सभी साक्ष्य जांच और कानूनी कार्रवाई में अहम भूमिका निभाएंगे. जांच अधिकारी ने कहा, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत पकड़कर सबूतों के आधार पर कानूनी कार्रवाई पूरी हो. इस मामले में कोई भी कानूनी ढील नहीं दी जाएगी.

  • Related Posts

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    China Nuclear Weapon: संयुक्त राज्य अमेरिका ने सोमवार को चीन पर अपने परमाणु शस्त्रागार का तेजी से विस्तार करने का आरोप लगाया. अमेरिका ने यह भी दोहराया कि बीजिंग ने गुप्त…

    Read more

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    Imran Khan Eye: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मंगलवार को आंखों के पहले से तय फॉलो-अप इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक अध्यक्ष इमरान…

    Read more

    NATIONAL

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    US बोला: चीन के पास 2030 तक होंगे 1000 परमाणु हथियार, बीजिंग को इस संधि में लाना चाहते हैं ट्रंप

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    इमरान खान की दाईं आंख बचाने की कोशिश, इंजेक्शन का दूसरा डोज लगा; 85% रोशनी जा चुकी

    सीमा सुरक्षा, तस्करी और बीएसएफ पर TMC का बड़ा हमला, अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

    सीमा सुरक्षा, तस्करी और बीएसएफ पर TMC का बड़ा हमला, अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

    तेज बारिश, जोरदार धमाका और फिर जंगल में लग गई आग, चतरा विमान हादसे का खौफनाक मंजर

    तेज बारिश, जोरदार धमाका और फिर जंगल में लग गई आग, चतरा विमान हादसे का खौफनाक मंजर

    लखमा,नेताम-शराब चीज ही ऐसी है न छोड़ी जाए,अश्लील डांस कला है, मोदीजी, एक को मजा को सजा ? क्या इसी दिन के लिये टीना मुनीम ने अनिल अंबानी से शादी की थी ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    लखमा,नेताम-शराब चीज ही ऐसी है न छोड़ी जाए,अश्लील डांस कला है, मोदीजी, एक को मजा को सजा ? क्या इसी दिन के लिये टीना मुनीम ने अनिल अंबानी से शादी की थी ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    NHAI टोल प्लाजा होंगे पूरी तरह कैशलेस, 1 अप्रैल 2026 से लागू हो सकता है बदलाव

    NHAI टोल प्लाजा होंगे पूरी तरह कैशलेस, 1 अप्रैल 2026 से लागू हो सकता है बदलाव