Ro no D15139/23

आयुष्मान की ‘थामा’ ने तीसरे दिन भी की बम्पर कमाई, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ पीछे रहकर भी गई जीत

इंटरटेनमेंट डेस्क । आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की लेटेस्ट हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ जहां पहले दिन से अच्छी कमाई कर रही है, वहीं इसी फिल्म के साथ रिलीज हुई ‘एक दीवाने की दीवानियत’ इससे कम कमाई करके भी सफल साबित होती नजर आ रही है।
थामा और एक दीवाने की दीवानियत
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की लेटेस्ट हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ पहले दिन से ही अपनी मजबूत पकड़ बनाकर रखी है। एडवांस बुकिंग की बदौलत इसने पहले दिन थिएटरों में खूब गर्दा उड़ाया। वहीं दूसरे दिन के बाद तीसरे दिन भी इसने शानदार कमाई की। वहीं इस फिल्म के साथ रिलीज हुई ‘एक दीवाने की दीवानियत’ अपनी लागत वसूल पाने के बेहद करीब है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है।
पिछले 22 दिनों से सिनेमाघरों में ‘कांतारा: चैप्टर 1’ भूचाल मचा रही है। अब जब कोई नई फिल्म रिलीज हो तो उसपर कमाई का अलग प्रेशर होता है और फिलहाल ‘थामा’ इसमें सफल होती दिख रही है। वहीं करीब 25-30 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ भले “थामा’ से कम कमाई कर रही हो लेकिन ये फिल्म कमाई के लिहाज से अधिक सफल दिख रही है क्योंकि ये अपने बजट के एकदम पास है।
‘स्त्री’, ‘भेड़िया’, ‘मुंज्या’ और ‘स्त्री 2’ के बाद निर्देशक आदित्य सरपोतदार की इस फिल्म ‘थामा’ बेताल की प्रजाति की कहानी है। वैसे देखा जाए तो फिल्म की कहानी और कॉमिक पंचेज उतने मजबूत नहीं हैं। अगर ये दमदार होते तो ये हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की एक और यूनीक फिल्म बन सकती थी।
‘थामा’ की कहानी
फिल्म की कहानी आलोक गोयल यानी आयुष्मान खुराना की है जो घने जंगलों में ट्रेकिंग करने जाता है। वहां भालू उसपर हमला करता है और फिर एक रहस्यमयी लड़की ताड़का (रश्मिका मंदाना) उसकी जान बचाती है। ताड़का, अलौकिक शक्तियों वाली अमर बेतालों की प्रजाति से है जो कभी इंसानों का खून पीकर जिंदा रहते थे। इन बेतालों का दुष्ट मुखिया यक्षशासन (नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी) है और इसलिए उसे सौ साल के लिए गुफा में कैद कर दिया गया था। कहानी तब मोड़ लेती है जब आलोक और ताड़का के बीच प्यार हो जाता है लेकिन ताड़का को पता लगता है कि वो इंसानी दुनिया का हिस्सा नहीं बन सकती। आलोक का एक्सीडेंट हो जाता है और उसे बचाने के लिए ताड़का उसका खून पी लेती है। अब आलोक भी बेताल बन जाता है। यक्षशासन बाहर निकल आता है और अब इंसानियत के लिए खतरा लौट आया है।
‘थामा’ की कमाई और बजट
करीब 145 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘थामा’ की बात करें तो ये कमाई भले अच्छी कर रही हो लेकिन अभी अपने बजट से काफी दूर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पहले दिन 24 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी ‘थामा’ ने तीसरे दिन गुरुवार को 12.50 करोड़ रुपये की कमाई की। कुल मिलाकर ये फिल्म अब तक करीब 55.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक करीब 69 करोड़ के आसपास कलेक्शन कर चुकी है।

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!