Ro no D15139/23

लोगों को दीवाना बना रही ‘एक दीवाने की दीवानियत’, हफ्तेभर में ही हो जाएगी हिट

इंटरटेनमेंट डेस्क । जिस फिल्म से किसी को कुछ खास उम्मीद नहीं थी, वो लगातार बॉक्स ऑफिस पर सरप्राइज कर रही है. हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ मंगलवार को रिलीज हुई. दिवाली रिलीज बनकर आई इस फिल्म का क्लैश हॉरर यूनिवर्स जैसी पॉपुलर प्रॉपर्टी से आ रही ‘थामा’ से था.
‘थामा’ में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना जैसे नाम हैं, जो ‘दीवानियत’ के लीड एक्टर्स से यकीनन ज्यादा पॉपुलर हैं. मगर फिर भी कमजोर मानी जा रही ‘दीवानियत’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा माहौल बनाया है कि ये बहुत जल्द ‘हिट’ कहलाने की तरफ बढ़ रही है.
‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने दर्शकों को बनाया दीवाना
रिलीज से पहले ट्रेड में ये अनुमान चल रहे थे कि ‘दीवानियत’ पहले दिन 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. अगर ये 5 करोड़ तक की ओपनिंग कर लेगी तो बहुत बड़ी बात होगी. लव स्टोरी लेकर आई इस फिल्म को ‘A’ रेटिंग मिली है, जिससे दर्शक थोड़े कम हो जाते हैं. बड़ी फिल्म ‘थामा’ के सामने इसे स्क्रीन्स भी कम मिलीं. मगर फिर भी ‘दीवानियत’ ने पहले ही दिन 10 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन के साथ ट्रेंड को सरप्राइज कर दिया था. दूसरे दिन इसका कलेक्शन पूरे 20% भी कम नहीं हुआ और 8.88 करोड़ रुपये रहा.
अब ट्रेड रिपोर्ट्स बता रही हैं कि ‘दीवानियत’ ने तीसरे दिन 7 करोड़ रुपये के करीब कलेक्शन किया है. यानी तीसरे दिन भी इसकी कमाई में कोई बड़ी गिरावट नहीं आई है. अब तीन दिन में इसका टोटल नेट कलेक्शन 26 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है.
एक हफ्ते में ही हिट हो जाएगी फिल्म
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की ये फिल्म बहुत बड़े बजट में नहीं बनी है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि इसका बजट करीब 30 करोड़ रुपये है. शुक्रवार को भले फिल्म की कमाई थोड़ी और कम होगी मगर शनिवार-रविवार को इससे बॉक्स ऑफिस पर जंप की उम्मीद की जा रही है. ‘दीवानियत’ संडे तक बॉक्स ऑफिस पर 45 करोड़ से 50 करोड़ रुपये तक का नेट कलेक्शन कर सकती है. आजकल फिल्मों को बॉक्स ऑफिस से अपना बजट भी पूरा नहीं निकालना होता क्योंकि ओटीटी और बाकी डील्स से लगभग 40% तक बजट रिकवर हो जाता है. इसलिए आजकल बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट से ज्यादा कमाई करते ही मेकर्स फिल्मों को हिट बता देते हैं. इस हिसाब से ‘एक दीवाने की दीवानियत’ एक हफ्ते से कम समय में ही बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो सकती है.

  • Related Posts

    तीन दिन में 30 करोड़ भी नहीं कमा पाई सनी देओल की फिल्म, 15 अगस्त के बाद बदला खेल

    Batwara 1947 Box Office Collection Day 3: सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से वीकेंड पर जिस तरह की कमाई की उम्मीद थी, फिल्म उस पर खरी नहीं…

    Read more

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान