Ro no D15139/23

बिहार में साल 2026 में हुए 19 एनकाउंटर, 3 की मौत, लेकिन भरत तिवारी केस लिस्ट में नहीं, जानिए क्यों

   (अतिश दीपांकर बिहार स्टेट ब्यूरो चीफ)      Bharat Tiwari Case : बिहार स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने वर्ष 2026 में अब तक की अपनी कार्रवाई का ब्योरा जारी किया है. पटना पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान STF के DIG ने बताया कि इस साल अब तक कुल 19 एनकाउंटर हुए हैं. इन कार्रवाइयों में तीन लोगों की मौत हुई, जबकि अन्य मामलों में कई लोग घायल हुए हैं.

भरत तिवारी मामले पर पहली बार STF का बयान

 

इस पर STF DIG ने स्पष्ट किया कि भरत तिवारी मामले को STF की एनकाउंटर संबंधी उपलब्धियों की सूची में शामिल नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि यह मामला फिलहाल जांच के अधीन है और इसमें न्यायिक जांच आयोग भी गठित है.

“जांच पूरी होने तक इस मामले को सूची में नहीं रखा गया”

STF DIG के मुताबिक भरत तिवारी की मौत वाला मामला अभी अंडर इन्वेस्टिगेशन है. चूंकि इस मामले में न्यायिक जांच चल रही है और यह तय होना बाकी है कि घटना को किस रूप में देखा जाएगा, इसलिए इसे STF द्वारा बताए गये एनकाउंटर के आंकड़ों में शामिल नहीं किया गया है.

उन्होंने कहा कि STF जिन 19 एनकाउंटर का विवरण दे रही है, उसमें भरत तिवारी मामले को शामिल नहीं किया गया है.

17 जून को भोजपुर में हुई थी भरत तिवारी की मौत

17 जून 2026 को भोजपुर जिले में STF की कार्रवाई के दौरान भरत भूषण तिवारी की गोली लगने से मौत हो गयी थी. घटना के बाद उनके परिजनों ने इसे एनकाउंटर नहीं बल्कि हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए थे.

मामला सामने आने के बाद इसे लेकर बिहार में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी काफी चर्चा हुई. विवाद बढ़ने के बाद मामले की न्यायिक जांच शुरू करायी गयी.

रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में चल रही न्यायिक जांच

भरत तिवारी की मौत के मामले में रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में न्यायिक जांच करायी जा रही है. जांच का उद्देश्य घटना की परिस्थितियों, पुलिस कार्रवाई और गोली चलने की परिस्थितियों समेत पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करना है.

STF ने अब साफ कर दिया है कि जब तक इस मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती, इसे अपनी नियमित एनकाउंटर उपलब्धियों की सूची का हिस्सा नहीं माना जाएगा.

सरकार ने परिवार को मदद और नौकरी का भी किया ऐलान

भरत तिवारी मामले को लेकर बिहार सरकार की ओर से परिवार को आर्थिक सहायता और नौकरी देने की बात भी सामने आ चुकी है. वहीं न्यायिक जांच की रिपोर्ट पर अब सभी की नजरें टिकी हैं.

19 एनकाउंटर का आंकड़ा, लेकिन भरत तिवारी केस अलग

STF के ताजा बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि 2026 में बताए गये 19 एनकाउंटर के आंकड़े में भरत तिवारी की मौत शामिल नहीं है. STF का कहना है कि न्यायिक जांच पूरी होने तक इस मामले को अलग रखा गया है. अब सवाल यह है कि न्यायिक जांच की रिपोर्ट में घटना को लेकर क्या निष्कर्ष सामने आता है.

  • Related Posts

    जनगणना ड्यूटी में तैनात शिक्षक ‘स्कूल ड्यूटी’ पर माने जायेंगे : कलकत्ता हाईकोर्ट

    Calcutta High Court Verdict: कलकत्ता हाईकोर्ट ने जनगणना (Census) कार्य में शिक्षकों की तैनाती को लेकर दायर याचिकाओं पर बड़ा फैसला सुनाया. कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनगणना…

    Read more

    रोशन आनंद का ऐलान- छात्र नेता एकजुट हुए तो हम भी गर्दनीबाग पहुंचेंगे, बोले- छात्रों के लिए 6 केस झेल चुका हूं

    Bihar student Protest : पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर शिक्षा और रोजगार से जुड़ी अलग-अलग मांगों को लेकर चल रहे छात्र आंदोलनों के बीच अब एकजुटता की अपील उठने लगी…

    Read more

    NATIONAL

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर