Ro no D15139/23

रकबा समर्पण, टोकन कटान एवं धान उठाव की प्रक्रिया की ली विस्तृत जानकारी

कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज भखारा तहसील अंतर्गत संचालित धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर धान खरीदी व्यवस्था की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी केंद्र डोमा, बगदेही, कोसमर्रा, भखारा एवं सेमरा (बी समितियां) पहुंचकर खरीदी की संपूर्ण प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने टोकन कटान की स्थिति, किसानों द्वारा धान विक्रय, रकबा समर्पण, भंडारण क्षमता तथा धान उठाव की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों से व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर एसडीएम कुरूद श्री नभसिंह कोसले, डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज मरकाम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन किसानों के टोकन जारी हो चुके हैं, उनका धान प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से खरीदा जाए, जिससे किसानों को अनावश्यक प्रतीक्षा या असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि वास्तविक एवं छोटे किसानों को धान खरीदी में विशेष प्राथमिकता दी जाए, ताकि शासन की समर्थन मूल्य योजना का लाभ उन्हें शीघ्रता से प्राप्त हो सके।
रकबा समर्पण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं फर्जी बिक्री पर सख्त नियंत्रण रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आगाह किया कि धान खरीदी की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संचालित होनी चाहिए। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने यह भी निर्देशित किया कि जिन किसानों द्वारा पहली बार धान बिक्री हेतु टोकन कटवाया गया है, उनके खेतों एवं निवास स्थल पर जाकर राजस्व अधिकारियों द्वारा फसल का अनिवार्य भौतिक सत्यापन किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सत्यापन के दौरान यदि अवैध धान विक्रय अथवा नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं की सूक्ष्म समीक्षा करते हुए धान उठाव की प्रक्रिया में और तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि खरीदे गए धान का समय पर परिवहन हो सके और किसानों को भुगतान प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने बीते सोमवार की देर शाम भी धान खरीदी व्यवस्था की सतत निगरानी के तहत धमतरी में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

  • Related Posts

    कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना* रायपुर 10 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित…

    Read more

    गर्मी में राहत हेतु बस्तर में हैंडपंप संधारण अभियान तेज महिला तकनीशियन बनी बदलाव की ताकत

     जगदलपुर, 10 अप्रैल 2026/ ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट से निपटने के लिए राज्य शासन एवं बस्तर संभाग के आयुक्त  डोमन सिंह के निर्देशानुसार पूरे बस्तर संभाग में हैंडपंप संधारण का विशेष…

    Read more

    NATIONAL

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता