Ro no D15139/23

पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

Hormuz : न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, आने वाले दिनों में भारत के दो LPG टैंकर होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की तैयारी में हैं. वहीं पिछले 24 घंटों में इस अहम रास्ते से कच्चे तेल की सप्लाई लगभग ठप हो गई है. इससे शिपिंग पर असर साफ नजर आ रहा है. शिपिंग डेटा और ट्रेड से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, थोड़े समय खड़े रहने के बाद जहाज जल्द ही फिर से चलना शुरू कर सकते हैं. फिलहाल क्षेत्र में बढ़े तनाव के चलते सैकड़ों जहाजों को एहतियातन बीच रास्ते में ही लंगर डालकर रुकना पड़ा है.

20% तेल होर्मुज स्ट्रेट से होकर गुजरता है

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया में तेल और गैस सप्लाई का सबसे अहम रास्ता माना जाता है, लेकिन हालिया तनाव (ईरान और इजरायल-यूएस के बीच जंग) के बाद यहां आवाजाही पर असर पड़ा है. तेहरान की चेतावनी के बाद जहाजों की आवाजाही में रुकावट आई है. दरअसल, दुनिया के करीब 20% तेल और बड़ी मात्रा में LNG इसी रास्ते से गुजरती है. यही वजह है कि यहां किसी भी तरह के संकट का सीधा असर ग्लोबल एनर्जी सप्लाई और कीमतों पर पड़ता है.

शुक्रवार (20 मार्च) को बाजार से जुड़े आंकड़ों में सामने आया कि पिछले 24 घंटों में कोई भी कच्चे तेल का टैंकर होर्मुज से नहीं गुजरा. वहीं Kpler के डेटा के मुताबिक, अमेरिकी प्रतिबंधों के तहत एक खाली क्रूड टैंकर 18 मार्च को वापस ईरान की तरफ मुड़ गया.

दो LPG टैंकर हैं यूएई के शारजाह के पास

इसी हालात के बीच भारत के दो LPG टैंकर (पाइन गैस और जग वसंत) फिलहाल यूएई के शारजाह के पास हैं. ये आगे बढ़ने की तैयारी में हैं. MarineTraffic के शिप-ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, दोनों जहाजों ने सिग्नल देना शुरू कर दिया है कि वे जल्द ही इस रूट पर निकलने की तैयारी में हैं. मामले से जुड़े एक ट्रेड सूत्र के मुताबिक, ये टैंकर शनिवार (21 मार्च) को रवाना हो सकते हैं, हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

  • Related Posts

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महान समाज सुधारक महात्मा फुले का जीवन नैतिक साहस, आत्म चिंतन और समाज के हित के लिए अटूट समर्पण का प्रेरक उदाहरण है. महात्मा फुले को केवल उनकी संस्थाओं या…

    Read more

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद अब राज्य में नए सीएम को लेकर चर्चा और भी तेज हो गई है. शुक्रवार को शपथ ग्रहण…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब