Ro no D15139/23

20 सीटर कन्या छात्रावास का लोकार्पण, जल्द होगी 40 बेड की व्यवस्था : महापौर रोहरा

पढ़ाई के साथ हुनर सीखना जरूरी : कलेक्टर
धमतरी । आज महापौर नगर निगम श्री रामू रोहरा ने बी.सी.एस. शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में निर्मित 20 सीटर कन्या छात्रावास का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जनभागीदारी समिति श्री सतीश पवार तथा कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्रावास का अवलोकन करते हुए यहां की सुरक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता की व्यवस्था का जायजा लिया और संतोष व्यक्त किया।
’महापौर श्री रोहरा ने छात्राओं को नए छात्रावास की बधाई देते हुए कहा कि जब प्रशासन और जनप्रतिनिधि मिलकर कार्य करते हैं तो विकास की गति तेज होती है। उन्होंने कहा कि नगर निगम और जिला प्रशासन की संयुक्त कोशिशों से ही धमतरी में शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है।
महापौर ने छात्राओं की मांग को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर से 20 बिस्तरों को डबल डेकर बनाकर 40 बिस्तरों की व्यवस्था करने का आग्रह किया। उन्होंने आगे छात्रावास को चरणबद्ध तरीके से 100 बेड तक बढ़ाने का भरोसा दिलाया। महापौर ने कहा कि छात्रावास केवल ठहरने का स्थान नहीं बल्कि अनुशासन, आत्मनिर्भरता और सामूहिक जीवन मूल्यों को सीखने का केंद्र है। उन्होंने छात्राओं से आग्रह किया कि वे अनुशासित रहकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें और भविष्य में समाज व देश की प्रगति में योगदान दें।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने मौके पर ही 40 बेड की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि धमतरी जिले से बाहर से आने वाली छात्राओं के लिए यह सुविधा बड़ी राहत प्रदान करेगी। कलेक्टर ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि आज के समय में पढ़ाई के साथ-साथ कोई न कोई हुनर सीखना भी आवश्यक है। जिला प्रशासन युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए कई कार्यक्रम संचालित कर रहा है। उन्होंने कहा कि छात्राएं अपनी अभिरुचि और बाजार की मांग के अनुसार कौशल प्रशिक्षण लेकर रोजगार की दिशा में मजबूत कदम उठा सकती हैं।
’उन्होंने कहा कि दो -तीन माह के बाद जोमैटो, पेटीएम, फ़ोन-पे और मैक्रोसाफ़्ट आदि कंपनियों के एक्जुकेटिव को आमंत्रित कर बच्चों का प्लेसमेंट या इंटर्नशिप करायेंगे। फिलहाल 200 बच्चों के प्लेसमेंट का लक्ष्य ले कर चल रहे है। ’
महापौर श्री रोहरा ने यह भी बताया कि नालंदा परिसर के निर्माण की स्वीकृति भी मिल चुकी है, जिससे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में धमतरी को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम और जिला प्रशासन मिलकर छात्राओं के लिए सुरक्षित, सुसज्जित और आधुनिक छात्रावास उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
इस अवसर पर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री सतीश पवार ने भी छात्रावास की व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि यह सुविधा ग्रामीण अंचलों से आने वाली छात्राओं के लिए अत्यंत लाभकारी होगी। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. विनोद पाठक ने अतिथियों का स्वागत किया और छात्रावास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में छात्राएं और शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

  • Related Posts

    आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

    राजनांदगांव 17 मार्च 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत राजनांदगांव तहसील के आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इसके…

    Read more

    महापौर ने बच्चों को विटामिन ए की अनपूरक दवा पिलाकर शिशु संरक्षण माह का किया शुभारंभ

    राजनांदगांव 17 मार्च 2026। महापौर श्री मधुसूदन यादव द्वारा जिला चिकित्सालय बसंतपुर में बच्चों को विटामिन ए की अनपूरक दवा पिलाकर शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ किया गया। शिशुु संरक्षण…

    Read more

    NATIONAL

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान