Ro no D15139/23

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत रुद्री-गंगरेल मार्ग में विभिन्न फूल प्रजातियों के 200 पौधे रोपे गए

फ्लावर रूट बनेगा धमतरी की नई पहचानः कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

पेड़ लगाकर भूलना नहीं, उन्हें पेड़ बनने तक संभालना हमारी जिम्मेदारी-महापौर श्री रामू रोहरा

धमतरी । “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत आज रुद्री से गंगरेल मार्ग तक वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं, रेडक्रॉस के बच्चों, शिक्षकगण और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अपनी मां के नाम पर विभिन्न फूल प्रजातियों के पौधे लगाए।
इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्री रामू रोहरा, अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद, कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोमा श्रीवास्तव ने विभिन्न फूल प्रजातियों के चम्पा आदि का पौधा रोपित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्री रोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चलाए जा रहे अभियान से प्रेरित होकर देशभर में लाखों लोग अपनी माताओं के नाम पर पौधारोपण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पौधे लगाकर भूलना नहीं है, बल्कि उन्हें पेड़ बनने तक संभालना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। साथ ही, उन्होंने बच्चों से नगर की स्वच्छता में भागीदारी निभाने की अपील की।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि गंगरेल धमतरी की पहचान है और प्रतिवर्ष यहां लाखों पर्यटक आते हैं। इस क्षेत्र को और आकर्षक बनाने के लिए रुद्री से गंगरेल तक के मार्ग को “फ्लावर रूट” के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग सहित नगर के विभिन्न स्थलों पर भी पौधारोपण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा। आज के कार्यक्रम में विभिन्न फूल प्रजातियों के 200 पौधे लगाए गए। अधिकारियों ने बताया कि रुद्री से गंगरेल डेम तक विभिन्न फूल प्रजातियों के 5,000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोनिका देवांगन, सरपंच गंगरेल श्रीमती शीला सविता, डीएफओ श्री कृष्ण जाधव, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, एसडीएम श्री पियूष तिवारी, जनपद सीईओ श्री दीपक ठाकुर, चेयरमैन रेडक्रॉस सोसाइटी श्रीमती प्राप्ति वाशानी, सीएमएचओ सचिव डॉ. यू. एल. कौशिक, जिला संगठक श्री आकाश गिरी गोस्वामी, शिक्षकगण एवं स्कूली-महाविद्यालयीन छात्र- छात्राएं तथा अन्य अधिकारी व नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत