Ro no D15139/23

धमतरी के नौकंज कुमार राज्य में दूसरा सर्वाधिक डिजिटल लेनदेन करने पर सम्मानित

अटल पंचायत डिजिटल सेवा केंद्र योजना के अंतर्गत रायपुर में हुआ सम्मान समारोह

धमतरी । कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के 16वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री श्री विजय शर्मा ने अटल पंचायत डिजिटल सेवा केंद्र योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित कॉमन सर्विस सेंटर विलेज को सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा 24 अप्रैल 2025 को अटल पंचायत डिजिटल सेवा केंद्र योजना का शुभारंभ किया गया था। इस योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवनों में सीएससी के माध्यम से डिजिटल सेवाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं एवं डिजिटल सेवाओं की सीधी पहुंच सुनिश्चित हो रही है। इस योजना के तहत प्रदेश की 1460 ग्राम पंचायतों में अब ग्रामीणों को नगद भुगतान, बिल, पेंशन, बीमा जैसी सेवाएं एक ही छत के नीचे मिलती है ।

कार्यक्रम के दौरान धमतरी जिले के ग्राम पंचायत अछोटा में संचालित कॉमन सर्विस सेंटर दृ विलेज एंटरप्रेन्योर श्री नौकंज कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने अप्रैल 2025 से जुलाई 2025 तक लेनदेन कर राज्य में दूसरा सर्वाधिक डिजिटल ट्रांजेक्शन दर्ज किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर धमतरी कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव ने श्री नौकंज कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल डिजिटल छत्तीसगढ़ की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी और अन्य पंचायतों को भी प्रेरणा देंगी।

  • Related Posts

    ​जांजगीर के शासकीय टीसीएल कॉलेज में मनाया गया ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’

      विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संकल्प रायपुर,18 अगस्त 2026/ देश के बंटवारे के दौरान नफरत और हिंसा की वजह से लाखों लोगों ने संघर्ष किया और…

    Read more

    संस्कृति विभाग द्वारा मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

      चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि रायपुर, 18 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक कला एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल