Saturday, September 7

Day: January 2, 2024

राजधानी दिल्ली में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय बैठक में शामिल हुए विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

राजधानी दिल्ली में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय बैठक में शामिल हुए विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक ने राजधानी दिल्ली में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय बैठक में शामिल हुए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी एवं संगठन महामंत्री बीएल संतोष द्वारा देश भर से आए वरिष्ठ विधायकों के बीच में विधानसभा बिल्हा के विधायक धरमलाल कौशिक का विधानसभा बिल्हा में प्रचंड मतों से जीत हासिल कर विधायक निर्वाचित होने एवं छत्तीसगढ़ मे प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने हेतु सम्मानित किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप सेे अयोध्या में निर्माण भव्य राम मंदिर के उद्घाटन एवं लोकसभा चुनाव हेतु विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर बैठक में बताया गया है कि 22 जनवरी 2024 को भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा है जिसमें हम सबकी महत्व पूर्ण भूमिका है, कि जनता तक इसकी जानकारी पंहुचाना और जो व्यक्ति अयोध्या के राम ...
धान खरीदी की तिथि दो महीने बढाई जाय -कांग्रेस
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

धान खरीदी की तिथि दो महीने बढाई जाय -कांग्रेस

*मात्र एक महीने कि समय वृद्धि अपर्याप्त है* *3100रु क़ीमत और गांव मे ही एक मुश्त भुगतान तत्काल सुनिश्चित किया जाय* रायपुर/02 जनवरी 2024। कांग्रेस ने मांग किया है कि धान खरीदी की तिथि दो महीने बढाई जाय। कांग्रेस संचार विभाग क़े अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि इस वर्ष क़े लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 135 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया था, तब प्रति एकड़ 20 क्विंटल की दर से खरीदी होना था, वर्तमान में ज़ब प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदी क़े आदेश जारी हो गए है तो लक्ष्य भी बढ़ेगा कम से कम 150 लाख मिट्रिक टन खरीदी पहुंचेगी। अभी तक दो महीनो मे बमुश्किल 65 लाख मिट्रिक टन खरीदी हुयी है। सरकार ने केवल एक महीने की तिथि बढ़ाई है जो अपर्याप्त है। पूरे लक्ष्य कि प्राप्ति हेतु तथा सभी किसान अपना धान बेच सके इसके लिए जरूरी है कि धान खरीदी कम से कम दो महीने बढाई जाय। कांग्रेस संचार...
भाजपा महिलाओं के लिए ’बलात्कारी जनता पार्टी’ बन चुकी है- कांग्रेस
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

भाजपा महिलाओं के लिए ’बलात्कारी जनता पार्टी’ बन चुकी है- कांग्रेस

रायपुर/02 जनवरी 2024। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी की छात्रा से गैंगरेप के मामले में भाजपा आईटी सेल के तीन पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा महिलाओं के लिए ’बलात्कारी जनता पार्टी’ बन चुकी है। भाजपा का नारा बेटी बचाओ का है और काम बेटी रुलाओ का है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में दो महीने पहले एक छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ था। इस घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज में तीनों आरोपी साफ दिखाई दिए। उनके नाम कुणाल पांडे, अभिषेक चौहान और सक्षम पटेल हैं, ये सभी भाजपा आईटी सेल के सक्रिय पदाधिकारी हैं। भाजपा एक तरफ कहती है कि ’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, लेकिन सच्चाई यह है कि भाजपा महिलाओं के लिए ’बलात्कारी जनता पार्टी’ बन चुकी है। भाजपा का नारा बेटी बचाओ का है और काम बेटी रुलाओ का है। भाजप...
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पहले बच्चे पर पांच हजार रूपए और दूसरी संतान बालिका होने पर मिलेंगे छः हजार रूपए
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पहले बच्चे पर पांच हजार रूपए और दूसरी संतान बालिका होने पर मिलेंगे छः हजार रूपए

*छत्तीसगढ़ में वित्तीय वर्ष 2023-24 में दो लाख से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य* रायपुर, 02 जनवरी 2024/ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में छत्तीसगढ़ में दो लाख से अधिक महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें प्रथम बच्चे हेतु एक लाख 46 हजार और दूसरे बालिका संतान हेतु 75 हजार हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है। भारत सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति के अंतर्गत इस योजना में पहले बच्चे के जन्म पर महिला को दो किश्तों में पांच हजार रूपए और दूसरी संतान बालिका होने पर एकमुश्त छः हजार रूपए देने का प्रावधान है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि सभी पात्र हितग्राहियों को योजना का शत् प्रतिशत लाभ मिल सके। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार एवं गर्भावस्था के दौरान मजदूरी में हुई हानि की प्रतिभूति राशि का भुगतान सुनिश्चित करने ...
जनता को आवश्यक वस्तुओं की दिक्कत नहीं होनी चाहिए, इसके चलते कानून व्यवस्था बिगड़ी तो तय की जाएगी जिम्मेदारी-मुख्यमंत्री साय
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

जनता को आवश्यक वस्तुओं की दिक्कत नहीं होनी चाहिए, इसके चलते कानून व्यवस्था बिगड़ी तो तय की जाएगी जिम्मेदारी-मुख्यमंत्री साय

*ट्रकचालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए आम जनता को दिक्कत न हो, यह सुनिश्चित करें कलेक्टर-एसपी- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दिये निर्देश* रायपुर, 2 जनवरी, 2024। ट्रकचालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए आम जनता को आवश्यक वस्तुओं की किसी तरह की किल्लत न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ अधिकारियों एवं सभी जिलों के कलेक्टर-एसपी को निर्देशित किया है। उन्होंने ट्रकचालकों की हड़ताल के चलते प्रदेश में आम जनता को आवश्यक सामग्री की उपलब्धता के संबंध में जमीनी स्थिति की समीक्षा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को आवश्यक वस्तुओं की दिक्कत हुई और इस वजह से कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी तो कलेक्टर-एसपी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। मंत्रालय महानदी भवन से हुई इस वीसी में संभागायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों के साथ जिलों के कल...
खेल अकादमियों को साधन संपन्न और खेल प्रशिक्षण ढ़ांचे को मजबूत बनाने की जरूरत: खेल मंत्री टंकराम वर्मा
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

खेल अकादमियों को साधन संपन्न और खेल प्रशिक्षण ढ़ांचे को मजबूत बनाने की जरूरत: खेल मंत्री टंकराम वर्मा

*खेल मंत्री ने विभागीय अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश* *विभागीय गतिविधियों की ली जानकारी* रायपुर, 02 जनवरी 2024/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने आज यहां न्यू सर्किट हाऊस में विभागीय अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात के दौरान प्रदेश की खेल अकादमियों को साधन सम्पन्न और खेल प्रशिक्षण ढ़ांचे को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान खेल मंत्री ने उनसे विभागीय गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री नीलम नामदेव एक्का, संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा सहित खेल संचालनालय के अधिकारीगण इस मौके पर उपस्थित थे। खेल सचिव श्री एक्का एवं खेल संचालक श्रीमती सिन्हा ने प्रदेश में संचालित सभी आवासीय खेल अकादमियों एवं गैर आवासीय खेल अकादमियों, विभिन्न खेल गतिविधियों सहित युवा कल्याण गतिविधियांे की जानकारी उन्हें दी। खेल मंत्री ने कहा कि ...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीसी के माध्यम से ली बैठक
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीसी के माध्यम से ली बैठक

मुख्य सचिव, डीजीपी एवं सभी कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी एवं अन्य अधिकारी मौजूद आवश्यक वस्तुओं की सुचारू आपूर्ति बनाये रखने दिए निर्देश आवश्यक वस्तुओं की किल्लत नहीं होनी चाहिए: मुख्यमंत्री ट्रक चालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश ज़िले में क़ानून-व्यवस्था की स्थिति रहे नियंत्रण में अन्यथा की स्थिति में सीधे कलेक्टर-एसपी की ज़िम्मेदारी तय की जाएगी भ्रामक जानकारी न फैलने पाए: मुख्यमंत्री जनता तक सही जानकारी पहुँचे अफ़वाह फैलाने वाले तत्वों पर हो कार्यवाही...
लड़की को खरीद, डरा धमका जबरदस्ती शादी कर दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपियो को थाना कुकदुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

लड़की को खरीद, डरा धमका जबरदस्ती शादी कर दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपियो को थाना कुकदुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

*थाना-कुकदुर जिला- कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।* *महज चंद रुपये के लिये आरोपी महिला सोमती द्वारा अपनी ही बुआ की लड़की को बेचकर रिश्ते को किया गया शर्मसार।* *आरोपियों के विरुद्ध थाना कुकुदुर में अपराध क्रमांक-106/23 धारा 363, 366, 370, 376(2)(N), 376(D) 506, 34 भा.द.वि. के तहत कार्यवाही कर भेजा गया सलाखों के भीतर।* कबीरधाम जिले के थाना कुकदुर में प्रार्थीया के लिखित शिकायत पर थाना कुकदुर में आरोपी 1/ सोमती उर्फ सोमकली धुर्वे निवासी सोढा थाना मवई जिला मण्डला म.प्र., 2/ सन्नी सूर्या पिता जयभगवान 3/जयभगवान पिता उमेद सिंह सूर्या निवासी बनियानी थाना कलानौर जिला रोहतक हरियाणा के विरूध्द अपराध क्रमांक 106/23 धारा 363, 366, 370, 376(2)(N), 376(D) 506, 34 भादवि. पंजीबध्द किया गया है। प्रकरण की गंभीरत को देखते हुये कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हर...
बीजापुर घटना में घायल जवान की पत्नी से गृह मंत्री ने कहा, बहन यह पीड़ा हम सबकी है हम अपने जवानों के साथ हर स्थिति में खड़े हैं
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

बीजापुर घटना में घायल जवान की पत्नी से गृह मंत्री ने कहा, बहन यह पीड़ा हम सबकी है हम अपने जवानों के साथ हर स्थिति में खड़े हैं

*बीजापुर की घटना में घायल जवानों से अस्पताल में मिले गृह मंत्री, जवानों का पूरा ख्याल रखने चिकित्सकों को दिये निर्देश* रायपुर, 2 जनवरी, 2024। बीजापुर के गंगालूर इलाके में जवानों पर नक्सलियों द्वारा की गई फायरिंग के बाद घायल जवानों के उपचार की स्थिति जानने गृह मंत्री श्री विजय शर्मा अस्पताल पहुंचे। हॉस्पिटल में छत्तीसगढ़ पुलिस के 4 जवान श्री अरविंद एक्का, श्री कुंजाम जोगा, श्री रोशन हिकमी और श्री सुरेश कुमार मिच्छा तथा सीएपीएफ के 2 जवान श्री इंद्रजीत प्रसाद सिंह एवम मणिकांदन का ईलाज चल रहा है। इस घटना में घायल 27 साल के जवान को अपना पैर खोना पड़ा है। एक जवान को गोली लगी है। भावुक परिवारजन भी अस्पताल में मौजूद थे। क्रासफायरिंग में मृत बच्ची की माँ का भी इलाज वहां चल रहा था। यह गृह मंत्री के लिए भी बहुत भावुक क्षण था। पीड़ित परिवारजनों के प्रति उन्होंने संवेदना जताई। गृह मंत्री श्री ...
प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध कानूनी विद्वान प्रोफेसर वेद प्रकाश नंदा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध कानूनी विद्वान प्रोफेसर वेद प्रकाश नंदा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

New Delhi (IMNB). प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध कानूनी विद्वान प्रोफेसर वेद प्रकाश नंदा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रोफेसर वेद प्रकाश नंदा का कार्य कानूनी शिक्षा के प्रति उनकी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया; “प्रोफेसर वेद प्रकाश नंदा जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। वे एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् थे, जिनका कानूनी क्षेत्र में अमूल्य योगदान है। उनका कार्य कानूनी शिक्षा के प्रति उनकी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वह संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय प्रवासियों के एक प्रमुख सदस्य भी थे और मजबूत भारत-अमेरिका संबंधों के बारे में बहुत भावुक थे। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।" ***...