Saturday, September 7

Day: January 17, 2024

उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय जेल रायपुर का किया औचक निरीक्षण
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय जेल रायपुर का किया औचक निरीक्षण

*22 जनवरी को प्रदेश के सभी जेलों में पर्व आयोजित कर मिठाई वितरण किया जायेगा* *गृहमंत्री ने जेल के व्यवस्थाओं की जानकारी ली* रायपुर, 17 जनवरी, 2024/उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने आज यहां रायपुर के सेंट्रल जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। जेल अधिकारियों से उन्होंने जेल की कार्य प्रणाली, कैदियों की व्यवस्था एवं उनके क्रियाकलाप की विस्तृत जानकारी ली तथा उसमें सुधार संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी कैदी को अनावश्यक परेशान न किया जाए ना ही किसी कैदी का अनावश्यक पक्ष लिया जाए। उपमुख्यमंत्री जेल में परिरूध्द् दंडित बंदियो से उनके बैरको में जाकर वहां उनके प्रकरणों के संबंध में जानकारी ली। गृहमंत्री ने जेल के कैदियों द्वारा संचालित उद्योगों, बुनाई उद्योग एवं प्रिंटिंग प्रेस का भी निरीक्षण किया। गृहमंत्री ने 22 जनवरी को राम म...
उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुंगेली जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुंगेली जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर. 17 जनवरी 2024. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 18 जनवरी को मुंगेली जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 18 जनवरी को सवेरे 11 बजे रायपुर से सड़क मार्ग से मुंगेली जिले के मोहबंधा के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर एक बजे मोहबंधा में स्मृति दिवस एवं आदिवासी सम्मेलन में शामिल होंगे। वे दोपहर दो बजे लोरमी विश्रामगृह पहुंचेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर तीन बजे कोदवा महंत में कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। वे शाम चार बजे गौड़ खाम्ही में गुरू घासीदास जयंती और शाम पांच बजे लोरमी में राऊत नाचा महोत्सव में शामिल होंगे। श्री साव शाम छह बजे लोरमी से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाम सात बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। वे बिलासपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।...
आदिवासी समुदाय भगवान श्रीराम के सबसे करीबी, वनवास के दौरान की सुंदर स्मृतियां इनके साथ- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

आदिवासी समुदाय भगवान श्रीराम के सबसे करीबी, वनवास के दौरान की सुंदर स्मृतियां इनके साथ- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

*मुख्यमंत्री श्री साय ने नई दुनिया समूह द्वारा आयोजित कार्यक्रम श्री रामोत्सव-सबके राम कार्यक्रम में दिये अपने संबोधन में कहा* *7 फरवरी को अयोध्या धाम में श्री रामलला दर्शन योजना अंतर्गत पहला जत्था दुर्ग से होगा रवाना* रायपुर, 17 जनवरी, 2024। आदिवासी समुदाय भगवान श्रीराम के सबसे ज्यादा करीबी है। प्रभु के वनवास के दौरान की सुंदर स्मृतियां इनके साथ हैं। लंका विजय तक श्रीराम के पग-पग में आदिवासी उनके साथ रहे। यह बात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नईदुनिया समूह द्वारा आयोजित कार्यक्रम श्री रामोत्सव-सबके राम कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने बताया कि अयोध्या धाम में श्री रामलला दर्शन योजना अंतर्गत पहला जत्था 7 फरवरी को दुर्ग से रवाना किया जाएगा। अपने संबोधन में श्री साय ने बताया कि हमारा प्रदेश भगवान श्रीराम का ननिहाल है। यहां से श्रीराम की बहुत सी सुंदर ...
‘गाथा श्रीराम मंदिर की’ : एक संगीतमय महागाथा प्रस्तुति
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

‘गाथा श्रीराम मंदिर की’ : एक संगीतमय महागाथा प्रस्तुति

*श्री रामलला के ननिहाल में पहली बार सुनी और देखी जाएगी श्री राम मंदिर के 500 वर्षों का इतिहास* *संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने ‘गाथा श्रीराम मंदिर की’ पोस्टर का किया विमोचन* रायपुर, 17 जनवरी 2024/ पूरे देश और दुनियाभर में प्रभु श्री राम के आने की प्रतीक्षा हो रही है। हर किसी को 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार है, जब अयोध्या में भगवान श्री राम 500 से अधिक वर्षों के बाद मंदिर में पुनः विराजमान होंगे। राम महोत्सव को लेकर देश भर में विभिन्न तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। इसी के तहत भगवान श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी आगामी 20 जनवरी को छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग के प्रयोजन से पुलिस परेड ग्राउंड में ‘गाथा श्रीराम मंदिर की’ का आयोजन होने जा रहा है। इस गाथा में 500 साल पहले आक्रांताओं द्वारा मंदिर तोड़े जाने और इसके बाद से शुरू श्रीराम जन्मभूमि को मुक्त कराने की गाथा सुनाई जाएगी। का...
राज्य में अब तक 115.94 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

राज्य में अब तक 115.94 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

*किसानों को 23,448 करोड़ रूपए का भुगतान* *कस्टम मीलिंग के लिए 74 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव* रायपुर, 17 जनवरी 2024/छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का अभियान निरंतर जारी है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष मोदी जी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 115.94 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 23448 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान विक्रय का लाभ पूर्व में धान बेच चुके किसानों को भी मिलेगा। इसका आशय यह है कि एक नवम्बर से अब तक पूर्व निर्धारित मात्रा के अनुरूप धान बेच चुके किसान, शेष मात्रा का धान, उपार्जन केन्द...
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

रायपुर 17 जनवरी 2024/ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के अवसर पर अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम द्वारा बलरामपुर जिले के तातापानी में यातायात नियमों की वृहद् जानकारी से समाहित महोत्सव का शुभारंभ कर प्रदेश के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। आज राज्य के विभिन्न जिलों के 104 मुख्य प्रशिक्षकों को सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों की सहायता, सुगम एवं सुरक्षित यातायात हेतु पहल तथा दुर्घटनाजन्य सड़कखण्डों के समीपवर्ती क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिये आयोजित मुख्य प्रशिक्षक सड़क सुरक्षा मितान के 02 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन इंस्टीट्यूट ऑफ ड्रायविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च ग्राम तेन्दुआ नवा रायपुर में श्री संजय शर्मा अध्यक्ष, अंतर्विभागीय लीड एजेंसी(सड़क सुरक्षा) के द्वारा पारितोषिक/प्रमाण पत्र वितरण के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में प...
उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बड़ा निर्णय
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बड़ा निर्णय

*विकास कार्य हेतु नगरीय निकायों को जारी किए 215 करोड़ रुपए* *सभी नगर निगम आयुक्त सुबह 6 बजे से फील्ड पर दिखें* *सभी नगर निगम आयुक्तों को सप्ताह में तीन दिन निर्माण और सफाई कार्यों के निरीक्षण के दिए निर्देश, कहा निरीक्षण के दौरान मैं खुद सवेरे किसी भी दिन पहुंच सकता हूं* *उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव ने की प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों के कार्यों की समीक्षा* *संपत्ति कर की वसूली के लिए अभियान चलाने कहा, बदले जाएंगे वर्षों से जमे आर.आई. और ए.आर.आई.* *आयुक्तों को अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण पर लगाम लगाने के निर्देश* रायपुर. 17 जनवरी 2024. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय में आयोजित बैठक में शहरों में विकास और सुविधाएं बढ़ाने के काम में...
दृढ़ संकल्प से होती है लक्ष्य प्राप्ति- वित्त मंत्री ओ पी चौधरी
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

दृढ़ संकल्प से होती है लक्ष्य प्राप्ति- वित्त मंत्री ओ पी चौधरी

*सफलता के लिए परिश्रम के अलावा कोई विकल्प नहीं : खेल मंत्री श्री टंकराम वर्मा* रायपुर, 17 जनवरी 2024/ किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास के साथ-साथ परिश्रम, त्याग और समर्पण होना बहुत आवश्यक है। युवाओं को स्वामी विवेकानंद और इतिहास में सफल विभूतियों की जीवन-शैली को अपनाना चाहिए। युवा असफलता से न घबराएं अपितु यह जान लें कि असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी होती है। उपरोक्त बातें वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती सप्ताह के पावन अवसर पर जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय बद्री नारायण बागड़िया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में आज आयोजित युवा महोत्सव में कही। इसी तरह राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कार्यक्रम में युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए स्वामी विवेकानंद जी के सूत्रवाक्य ’उठो, जागो और तब तक च...
स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया हिंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के कैलेण्डर का विमोचन
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया हिंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के कैलेण्डर का विमोचन

रायपुर। हिन्द इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल संजय नगर, आर.डी.ए. प्लाट रायपुर के नवीन बहुरंगी कैलेण्डर का विमोचन प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री, माननीय बृजमोहन अग्रवाल जी ने मौल श्री विहार स्थित बंगले में किया। विमोचन के अवसर पर श्री मिर्जा एजाज़ बेग, सदस्य, भा.ज.पा. प्रदेश कार्य समिति छत्तीसगढ़ विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री, श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बहुरंगी सचित्र कैलेण्डर के प्रकाशन पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। वर्ष 2024 के इस नवीन कैलेण्डर में शाला की शैक्षणिक, संस्कृतिक, खेलकूद तथा अन्य गतिविधियों व कार्यक्रमों को सचित्र प्रदर्शित किया गया है। कैलेण्डर विमोचन के अवसर पर हिंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की शिक्षिका भारती साहू, नकीबा, समीना, संध्या कुलकर्णी, गुलनाज़, करिश्मा वाधवानी, जास्मिन, बुशरा, रंजना सिंह, अलीना, अफशा सहित मख़मूर खान, रजिया खान, नासिर खान, अमीर बेग, साजिद पठान...
रामलला दर्शन योजना के तहत पहली ट्रेन 7 फरवरी को दुर्ग से होगी रवाना।
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, दुर्ग

रामलला दर्शन योजना के तहत पहली ट्रेन 7 फरवरी को दुर्ग से होगी रवाना।

*रामलला दर्शन योजना के तहत पहली ट्रेन 7 फरवरी को दुर्ग से होगी रवाना। मुख्यमंत्री ने 'श्रीरामोत्सव- सबके राम' कार्यक्रम में अपने सम्बोधन के दौरान दी जानकारी*