खारुन गंगा महाआरती, माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर करणी सेना ने की
दिनांक 24 फरवरी 2024 | शनिवार, महादेव घाट रायपुर माघी पूर्णिमा की संध्या को दीपकों की रौशनी से जगमगा उठा जब करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष एवं माँ खारुन गंगा महाआरती जनसेवा समिति के प्रमुख वीरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में एक बार पुनः रायपुर के महादेव घाट पर पूर्णिमा की संध्या पर बनारस घाट की तर्ज पर खारुन गंगा महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें बृहद संख्या में शहर भर के श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।
खारुन गंगा मैया की यह महाआरती गत एक वर्ष से निरंतर प्रत्येक माह की पूर्णिमा की संध्या पर होती आ रही है जिसमें हजारों की संख्या में शहर भर के श्रद्धालु सम्मिलित होकर दीपदान कर पुण्य प्राप्त करते हैं।
बीते दिसंबर इस महाआरती का वार्षिकोत्सव अत्यंत गरिमामय रूप से संपन्न हुआ जिसमें 108 ब्राह्मणों द्वारा आरती कर विश्व कीर्तिमान रचा गया। इस बार भी प्रशिक्षित ब्राह्मणों द्वारा संपूर्ण वि...