Wednesday, October 16

Day: October 15, 2024

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को उनके जन्मदिन पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को उनके जन्मदिन पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर, 15 अक्टूबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर डॉ. सिंह के स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह को मंत्रीगणों, सांसद विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर उप मुख्यमंत्री, गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग मंत्री श्री विजय शर्मा, आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री श्...
मछली पालन से गणेश महिला स्व सहायता समूह की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति हुई मजबूत  
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जशपुर

मछली पालन से गणेश महिला स्व सहायता समूह की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति हुई मजबूत  

समूह की महिलाएं 2 लाख 50 हजार रूपए की आमदनी कर रही अर्जित जशपुरनगर 15 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा मछली पालन अर्थात जलीय कृषि करने वाले किसानों को बढ़ावा देने के लिए राज्य में मत्स्य पालन को बढ़ावा दे रहे हैं। साथ ही महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने हेतु खेती किसानी के साथ-साथ अन्य रोजगार से जोड़ा जा रहा है।            छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन भी किया जा रहा है। मत्स्य विभाग द्वारा शासकीय तालाब को पट्टे पर देकर मछली पालन कार्य हेतु महिलाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। विभाग द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान पर मत्स्य बीच के साथ ही विभागीय योजना अंतर्गत निःशुल्क जाल और आईस बॉक्स भी दिया जा रहा है।         इसी कड़ी में मनोरा विकासखण्ड में श्री गणेश महिला स्व सहायता समूह के द्वारा मनोरा के बथानडीपा शासकीय तालाब को पट्टे पर लेकर...
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से मिली जिले को बड़ी सौगात
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जशपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से मिली जिले को बड़ी सौगात

प्रमुख तीन सड़कों के विकास के लिए 194 करोड़ रुपए की मिली मंजूरी, जिले का हो रहा है तेजी से विकास जशपुरनगर 15 अक्टूबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर जिले में लगातार आवागमन की सुगमता के लिए सड़क निर्माण के लिए पहल की जा रही है।सीएम साय की पहल पर जिले के तीन प्रमुख सड़कों के विकास के लिए 194.84 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है, यह कदम जिले में आवागमन की सुगमता को बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।गौरतलब है की केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में आठ सड़कों के विकास के लिए 892 करोड़ 36 लाख रुपए की मंजूरी दी है।इस राशि से राज्य के छह जिलों में करीब 324 किलोमीटर सड़कों के विकास और उन्नयन के कार्य किए जायेंगे। जिसमें जशपुर जिले के बागबहार दृकोतबा सड़क खंड में 13.50 किलोमीटर के लिए 40.02 करोड़ एवं लुडेग दृतपकरा दृलवाकेरा सड़क खंड में 41 किलोमीटर के लिए 118.95 करोड़ और...
बृहस्पति के उपग्रह यूरोपा में पहुंचेंगें जशपुर के 30 बच्चों के नाम
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जशपुर

बृहस्पति के उपग्रह यूरोपा में पहुंचेंगें जशपुर के 30 बच्चों के नाम

यूरोपा क्लीपर स्पेसक्राफ्ट के साथ अंतरिक्ष यात्रा पर चले बच्चों के नाम 2030 को यूरोपा क्लीपर पहुंचेगा बृहस्पति के उपग्रह यूरोपा पर जशपुरनगर 15 अक्टूबर 2024/सोमवार को अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा के द्वारा  फ्लोरिडा स्थित केनेडी स्पेस सेंटर यूरोपा क्लीपर नामक अंतरिक्ष यान बृहस्पति और उसके चंद्रमा यूरोपा के लिए रवाना हुआ। यह अंतरिक्ष यान पृथ्वी से परे जीवन की तलाश के लिए बृहस्पति के उपग्रह यूरोपा की बर्फीली परत के नीचे जमे हुए महासागर तल पर प्रकाश डालेगा।                सोमवार को बृहस्पति के 95 ज्ञात उपग्रहों में से एक यूरोपा के लिए जब इस अंतरिक्ष यान ने उड़ान भरी तो अपने साथ सिलिकॉन चिप में 26 लाख लोगों के सपनों को भी अपने साथ अंतरिक्ष में लेकर उड़ा। जहां यूरोपा क्लीपर में रखे सिलिकॉन चिप में 26 लाख लोगों के नामों के साथ जशपुर जिले के भी 30 बच्चों, शिक्षकों एवं जिलाधीश डॉ. रवि मित्तल का ना...
हाथ साफ कर उपयोग करने से गंदगी से होने वाली कई बीमारियों से बचा जा सकता है
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जशपुर

हाथ साफ कर उपयोग करने से गंदगी से होने वाली कई बीमारियों से बचा जा सकता है

आज 15 अक्टूबर को मनाया जाता है विश्व हाथ धुलाई दिवस जशपुरनगर 15 अक्टूबर 2024/विश्व हाथ धुलाई दिवस हर साल 15 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को साबुन और पानी से हाथ धोने के महत्व के बारे में जागरूक करना है। जानकारों के अनुसार हाथ धोकर भोजन करने से गंदगी से होने वाली कई बीमारियों से बचा जा सकता है।           यूनिसेफ के तरफ से जारी संदेश में बताया गया है कि विश्व हाथ धुलाई दिवस पर हर महत्वपूर्ण मौके पर साबुन से हाथ जरूर धोना चाहिए। खाना खाने और परोसने से पहले, खाना बनाने और बच्चों को खिलाने से पहले, शौच के बाद और बच्चे के मल निपटान के बाद हाथ अच्छे से साफ करना चाहिए। इससे गंदगी से होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है।...
राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का अम्बिकापुर में हुआ आयोजन 
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जशपुर

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का अम्बिकापुर में हुआ आयोजन 

सरगुजा संभाग की टीम ने प्राप्त किए रजत पदक   राष्ट्रीय क्रिकेट टीम महिला अंडर-17 में महारानी क्रिकेट क्लब जशपुर के 03 खिलाड़ी का हुआ चयन   जशपुरनगर 15 अक्टूबर 2024/खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024-25 महिला अंडर-17 का आयोजन अम्बिकापुर में हुआ। जिसमें सरगुजा संभाग की टीम ने रजत पदक प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय क्रिकेट टीम महिला अंडर-17 में महारानी क्रिकेट क्लब जशपुर के तीन खिलाड़ी का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ी में कु. एंजल लकड़ा, कु. झुमूर तिर्की और कु. वर्षा बाई शामिल है। जो महिला अंडर-17 राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2024-25 में सम्मिलित होगें।...
कोसा कीटपालन बना जीवन यापन का उत्तम साधन बसंती मिंज साल में 01 लाख रूपए की कर रही है अतिरिक्त आमदनी 
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जशपुर

कोसा कीटपालन बना जीवन यापन का उत्तम साधन बसंती मिंज साल में 01 लाख रूपए की कर रही है अतिरिक्त आमदनी 

जशपुरनगर 15 अक्टूबर 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के सार्थक प्रयास कर रहे हैं। जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कुनकुरी विकासखंड में ग्राम बोडाटांगरी को शासकीय टसर विस्तार केन्द्र  वर्ष-2001-02 स्थापित किया गया है।               रेशम विभाग के द्वारा शासकीय टसर विस्तार केन्द्र बोडाटांगरी अन्तर्गत 20 हेक्टयर वनभूमि में साजा, अर्जुना पौधरोपण कराया गया है। यह क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। इसी ग्राम के 20 हितग्राही टसर कीट पालन कर अपना स्थिति सुधार कर अच्छा आमदनी प्राप्त कर रहे हैं।  वर्ष 2023-24 में ग्राम बोडाटोंगरीं सी.एस.बी. मधुपुर जिला देवघर (झारखण्ड) के द्वारा यहाँ के हितग्राहियों को अच्छे स्व.डिम्ब समूह प्रदाय किया जाता है जिससे यहाँ के हितग्राहियों को अच्छा आमदनी तथा उत्पादन भी भारी मात्रा में होता है। आदिवासियों के ...
मनोरा विकास खंड के ग्राम घाघरा में 16 तारीख का जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर स्थगित
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जशपुर

मनोरा विकास खंड के ग्राम घाघरा में 16 तारीख का जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर स्थगित

जशपुरनगर 15 सितंबर 2024/जशपुर जिले के मनोरा विकास खंड के ग्राम घाघरा में आगामी 16 अक्टूबर 2024 को  आयोजित होने वाला जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है।
जशपुर-2 परियोजना में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती हेतु दावा आपत्ति 21 अक्टूबर तक
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जशपुर

जशपुर-2 परियोजना में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती हेतु दावा आपत्ति 21 अक्टूबर तक

जशपुरनगर 15 अक्टूबर 2024/छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग के आदेशानुसार जशपुर जिले के एकीकृत बाल विकास परियोजना जशपुर-2 में आंगनबाड़ी  सहायिका के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमन्त्रित किये गए थे।          आवेदनों की मूल्यांकन समिति द्वारा परीक्षण उपरांत योग्यता एवं पात्रता रखने वाले आवेदकों की सूची तैयार कर उसका प्रकाशन किया गया है। इस वरिष्ठता सूची के संबंध में कोई भी आपत्ति होने पर इच्छुक आवेदक अपना लिखित दावा आपत्ति आवेदन 21 अक्टूबर 2024 तक कार्यालयीन समय पर एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय जशपुर-2 में प्रस्तुत कर सकते हैं। समय सीमा उपरांत प्रस्तुत दावा आपत्ति आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।...
सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु आमंत्रित ऑनलाईन आवेदन पत्र में दावापत्ति 20 अक्टूबर तक
खास खबर, छत्तीसगढ़ प्रदेश, जशपुर

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु आमंत्रित ऑनलाईन आवेदन पत्र में दावापत्ति 20 अक्टूबर तक

जशपुरनगर 154 अक्टूबर 2024/आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास नवा रायपुर के अनुसार वर्ष 2024-25 हेतु संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। उक्त ऑनलाईन आवेदन के संबंध में अपात्र अभ्यर्थियों से दावापत्ति मंगाया जा रहा है।           ऑनलाईन प्राप्त आवेदनों का परीक्षण उपरान्त पाये गये पात्र व अपात्र अभ्यर्थियों की जानकारी विभागीय वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in  तथा https://hmstribal.cg.nic.in में उपलब्ध कराई गई है। अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन आईडी अथवा अपना नाम एवं जन्म तिथि अंकित कर पात्र व अपात्र की स्थिति देख सकते है। अपात्र से संबंधित अभ्यर्थी दावापत्ति e-mail-yuvacarriernirman@gmail.com में 20 अक्टूबर 2024 तक कर सकते है। विस्तृत जानकारी हेतु विभागीय वेबसाईट का अवलोकन किया जा सकता है।...