Ro no D15139/23

कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र में बारिश से बचाव के लिए त्रिपाल की व्यस्था करने के दिए निर्देश

जल शक्ति अभियान के तहत जल संरक्षण संवर्धन के लिए करें कार्य
सभी शासकीय भवनों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाना अनिवार्य
सभी शासकीय और निजी भवनों में पानी निकासी की जगह पर सोखता गड्ढा बनाने के निर्देश

जशपुरनगर 25 फरवरी 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन , कलेक्टर जनदर्शन, मुख्यमंत्री की घोषणा के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की उन्होंने अधिकारियों को सभी आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने खाद्य विभाग और विपणन विभाग को धान खरीदी केंद्र से धान का उठाव करने के निर्देश दिए हैं। और बारिश से बचाव के लिए धान खरीदी केंद्र में तिरपाल की व्यवस्था करने के लिए कहा है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  अभिषेक कुमार अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू सभी एसडीएम  जनपद पंचायत सीईओ , और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने अधिकारियों को  बताया कि भारत सरकार द्वारा जल शक्ति अभियान के तहत जल संरक्षण और संवर्धन के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत कैच द रेन थीम पर केंद्रित है।
उन्होंने कहा कि हर साल वर्षा के जल संचयन,जल संरक्षण और संवर्धन पर विशेष फोकस किया गया है।
कलेक्टर ने जल शक्ति अभियान के तहत जिले के शासकीय भवनों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यों का ऑनलाइन जीओ टैगिंग भी करना अनिवार्य है।
वन विभाग, जल संसाधन विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, आंगनबाड़ी, सभी स्वास्थ्य केंद्र, लोक निर्माण विभाग, पंचायत विभाग सहित सभी विभागों को अपने अपने कार्यालय में रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने के साथ जहां पानी का निकासी वहां सोखता गड्ढा बनाने के निर्देश दिए हैं ताकि आसानी से जल का संचय किया जा सके ।
जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने जल संरक्षण और संवर्धन के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सभी के सहयोग से अभियान को सफल बनाया जाना है।
सभी विभागों का आनलाइन एंट्री के लिए आईडी जनरेट किया गया है। उस आईडी में जल शक्ति अभियान के तहत किए गए कार्यों के फोटो के साथ अपलोड करना है।
उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत में जहां पानी निकासी होता है वहां सोखता गड्ढा बनाकर रिचार्ज पीठ बनना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि इस कार्य में नालों का जीर्णाेद्धार, बोरवेल रिचार्ज,नाला बंधान, चेकडैम, प्रधानमंत्री आवास में सोखता गड्ढा, खेतों में सोखता गड्ढा, आश्रम, छात्रावास, स्कूल, आदि अन्य कार्यालयों को इस अभियान के तहत जोड़ना है।
जल संसाधन विभाग को इसका नोडल अधिकारी बनाया गया है।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान