Ro no D15139/23

ऑयल पाम योजनांतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

धमतरी, 10 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY)
राष्ट्रीय खाद्य तेल विकास योजना (NMEO-OP) अंतर्गत ऑयल पाम विस्तार कार्यक्रम के तहत आज शासकीय उद्यान रोपणी, बिन्द्रानवागांव (विकासखंड धमतरी) में एक दिवसीय कार्यशाला सह सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने की।
कार्यशाला में कलेक्टर श्री मिश्रा ने किसानों को ऑयल पाम की खेती के लाभों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह फसल कम श्रम में अधिक उत्पादन देने वाली नगदी फसल है। उन्होंने कहा कि इस फसल को पशुओं से नुकसान नहीं होता तथा कंपनियों द्वारा उपज की बायबैक व्यवस्था होने से किसानों को विपणन की चिंता नहीं रहती। उन्होंने किसानों को फसल के प्रारंभिक वर्षों में इंटरक्रॉपिंग के माध्यम से अतिरिक्त आय प्राप्त करने की भी सलाह दी।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा ऑयल पाम की उन्नत किस्मों, रोपण तकनीक, पौध संरक्षण, सिंचाई प्रबंधन, पोषक तत्व प्रबंधन तथा अंतरवर्ती फसलों की संभावनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अम्मा पॉम प्लांटेशन प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद के तकनीकी विशेषज्ञों ने किसानों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया। साथ ही बोर खनन, ड्रिप सिंचाई, फेंसिंग तथा इंटरक्रॉपिंग के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले अनुदान की जानकारी दी गई।
कार्यशाला में उप संचालक कृषि श्री मोनेश साहू, उप संचालक उद्यान श्रीमती पूजा कश्यप साहू सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और चार विकासखंडों से आए 53 किसान उपस्थित रहे। इनमें से 14 किसानों ने 59 एकड़ क्षेत्र में ऑयल पाम की खेती करने के लिए अपनी सहमति जताते हुए पंजीयन कराया।
उप संचालक उद्यान श्रीमती पूजा कश्यप साहू ने जिले के अधिक से अधिक किसानों से योजना का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऑयल पाम की खेती किसानों की आय बढ़ाने के साथ ही प्रदेश को खाद्य तेल उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

  • Related Posts

    पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल के विभागों के लिए 492 करोड़ रूपए से अधिक की अनुदान मांगे पारित

    पर्यटन विभाग के बजट में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 55 प्रतिशत की वृद्धि* *पर्यटन विभाग के अंर्तगत तीन नई योजनाओं हेतु कुल 110 करोड़ रूपए का प्रावधान* *मुख्यमंत्री…

    Read more

    वनमंत्री केदार कश्यप ने ठेमली आईलैंड का किया निरीक्षण

    *पर्यटन विकास कार्यों की प्रगति देखी, प्रकृति संरक्षण को दी प्राथमिकता* रायपुर 10 मार्च 2026/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप आज सुबह धमतरी जिले के प्रसिद्ध पंडित…

    Read more

    NATIONAL

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    Iran: तेहरान बना ‘गैस चैंबर’, इजरायली हमले के बाद आसमान से बरस रही ‘काली मौत’

    Iran: तेहरान बना ‘गैस चैंबर’, इजरायली हमले के बाद आसमान से बरस रही ‘काली मौत’

    चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, पोस्टर लगे- ‘बिहार का CM सिर्फ चिराग हो’

    चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, पोस्टर लगे- ‘बिहार का CM सिर्फ चिराग हो’

    नेपाल चुनाव: रैपर बालेन शाह का कमाल, RSP ने 18 सीटें जीतीं, 99 पर आगे

    नेपाल चुनाव: रैपर बालेन शाह का कमाल, RSP ने 18 सीटें जीतीं, 99 पर आगे