Ro no D15139/23

बजट में शामिल विकास कार्य को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र प्राक्कलन बनाकर करें प्रस्तुत – कलेक्टर

*- धान के उठाव के कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश*

*- स्वीकृत एवं निर्माणाधीन कार्यों को प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश*

*- बच्चों का आधार अपडेशन शिविर आयोजित करने के लिए कहा*

*- कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली*

राजनांदगांव 10 मार्च 2026(IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने इस वर्ष बजट में शामिल विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने बजट में शामिल विकास कार्य को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र प्राक्कलन बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिससे जनसामान्य को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने पिछले वर्ष में बजट में स्वीकृत कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने स्वीकृत एवं निर्माणाधीन कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसलदारों को सर्वेयर द्वारा किए गिरदावरी कार्य की पुन: जांच कर रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिले में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को संज्ञान लेते हुए हटाने के निर्देश दिए। जिससे शासकीय भूमि का शासकीय विकास कार्यों में उपयोग किया जा सके। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को अपने विभाग से संबंधित उच्च न्यायालय में चल रहे प्रकरणों की जांच कर समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने सभी आंगनबाड़ी एवं स्कूली बच्चों के आधार अपडेशन अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए। इसके लिए तिथि निर्धारित करते हुए प्रत्येक स्कूलों में छूटे हुए बच्चों का आधार अपडेशन शिविर आयोजित करने कहा, जिससे शत प्रतिशत बच्चों का आधार कार्ड बन सके। कलेक्टर ने जिले में संस्थागत प्रसव बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बाल एवं मातृत्व मृत्यु दर में कमी लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने छात्रावासों में रहने वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए लगातार निरीक्षण करने के लिए कहा। छात्रावासों में नजदीकी हॉस्पिटलों की सूची चस्पा करने के निर्देश दिए। बच्चों को समय पर छात्रवृत्ति दिलाने के लिए कहा। कलेक्टर ने लक्ष्य निर्धारित करते हुए धान के उठाव के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने राईस मिलर्स के लिए लक्ष्य निर्धारित करने कहा। परिवहन विभाग को अवैध परिवहन करने वाले वाहनों की नाका लगाकर जांच कर करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में प्रतिबंधित शराब को तत्काल प्रभाव से विक्रय एवं भण्डारण पर प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री एम भार्गव, एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोराम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक 29 —————–

  • Related Posts

    पीएमएफई योजना से मिली नई दिशा, आधुनिक मशीनों से बढ़ा कारोबार

    कृषि परिवार से निकलकर प्रो. जितेन्द्र कुमार धनकर ने फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में बनाई नई पहचान रायपुर, 10 अगस्त 2026/खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के ग्राम अतरिया निवासी 35 वर्षीय प्रो. जितेन्द्र…

    Read more

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से पूरन दास को मिली बड़ी राहत

    3 किलोवाट सोलर रूफटॉप प्लांट से बिजली बिल 5000 रू से घटकर 1000 रू से कम, स्वच्छ ऊर्जा को दिया बढ़ावा रायपुर, 10 अगस्त 2026/ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात