Ro no D15139/23

विष्णुदेव साय ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना चैत्र नवरात्र पर बगिया में मां दुर्गा की स्थापना मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा स्वरूप नव कन्याओं को  भोजन कराया

 

जशपुरनगर 27 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अपने गृह निवास बगिया में चौत्र शुक्ल पक्ष रामनवमी के पावन अवसर पर परिवार सहित विधि-विधान से मां दुर्गा कर पूजा-अर्चना की तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने बगिया में धर्मपत्नी  कौशल्या साय के साथ मां दुर्गा स्वरुप नन्हीं नव कन्याओं को भोजन कराया ।
मुख्यमंत्री निवास में चौत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर श्री रामनवमी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 25 मार्च से प्रारंभ हुए इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव के साथ शामिल होकर पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर रहे हैं।
25 मार्च से प्रारंभ रामनवमी महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता
25 मार्च को चौत्र शुक्ल पक्ष सप्तमी पर कलश यात्रा, मूर्ति स्थापना पूजन, हवन, आरती लीला भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। 26 मार्च को चौत्र शुक्ल पक्ष अष्टमी पर पूजन, हवन, आरती प्रवचन, लीला, भजन कीर्तन, 27 मार्च को चौत्र शुक्ल पक्ष नवमी में पूजन, हवन, आरती, नवकन्या पूजन, पूर्णाहूति आरती, रात्रि लीला, भजन कीर्तन, 28 मार्च को चौत्र शुक्ल पक्ष दशमी सहस्त्र स्नान, आशीर्वाद मूर्ति विसर्जन प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ ओडिशा, झारखंड और मध्यप्रदेश से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पूरे कार्यक्रम का संचालन धर्म संस्थापक परम पूज्य स्वामी धनपति पण्डा जी महाराज (गुरुधाम मुंडियापानी, लैलूंगा, रायगढ़) के आशीर्वाद में किया जा रहा है।  चौत्र नवरात्रि में यह महायज्ञ वर्ष 1993 से निरंतर आयोजित किया जा रहा है, जो क्षेत्र की आस्था और परंपरा का प्रतीक बन चुका है। चार दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में भक्ति संगीत, कथा-प्रवचन और विविध धार्मिक अनुष्ठानों से बगिया पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ डायोसिस बोर्ड ऑफ एजुकेशन के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, नई समिति का गठन निष्पक्ष चुनाव के बाद बनी नई प्रबंधन समिति, शिक्षा व्यवस्था होगी सुदृढ़

    निष्पक्ष चुनाव के लिए मसीही समाज ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया रायपुर, 27 मार्च 2026/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं जिला प्रशासन रायपुर के मार्गदर्शन में…

    Read more

    जिले में सड़क अधोसंरचना को नई मजबूती, करोड़ों की स्वीकृति से विकास को मिलेगा गति

    धमतरी, 27 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में समग्र विकास को गति देने और ग्रामीण-अंचलों को सुदृढ़ सड़क नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है।…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने