Ro no D15139/23

जिले में सड़क अधोसंरचना को नई मजबूती, करोड़ों की स्वीकृति से विकास को मिलेगा गति

धमतरी, 27 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में समग्र विकास को गति देने और ग्रामीण-अंचलों को सुदृढ़ सड़क नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। शासन द्वारा जिले की तीन प्रमुख सड़कों के निर्माण एवं उन्नयन हेतु करोड़ों रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे आवागमन सुगम होने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव–गुंडरदेही–धमतरी–नगरी–सिहावा–बोरई मार्ग के 19 किलोमीटर लंबे खंड के लिए 12 करोड़ 21 लाख 5 हजार 400 रुपए की स्वीकृति दी गई है। यह मार्ग क्षेत्रीय संपर्क को सुदृढ़ करने के साथ ही पड़ोसी जिलों के बीच आवागमन को भी सहज बनाएगा। इसके अतिरिक्त, सिहावा–बोराई सड़क तथा बिंद्रा–नवागांव सड़क के चौड़ीकरण कार्य को मंजूरी मिली है |धमतरी से बेंद्रा नवागांव तक 2.8 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु 5 करोड़ 7 लाख 52 हजार रुपए तथा मेघा रोड तिराहा से स्टेशन चरमूडिया (एनएच-30) तक 3.75 किलोमीटर सड़क के उन्नयन के लिए 18 करोड़ 24 लाख 58 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी स्थापित होगी। विशेष रूप से दूरस्थ ग्रामों के नागरिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा एवं बाजार तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी। साथ ही किसानों को अपनी उपज समय पर मंडियों तक पहुंचाने में सुविधा होगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि की संभावनाएं बढ़ेंगी। परिवहन लागत में कमी आने से स्थानीय व्यापार एवं लघु उद्योगों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि जिले के संतुलित एवं समावेशी विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण सड़क नेटवर्क अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इन सड़कों के निर्माण से न केवल आवागमन में सुधार होगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। निर्माण कार्यों के दौरान स्थानीय स्तर पर श्रमिकों को रोजगार मिलने की भी संभावना है।
कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी आवश्यक प्रशासनिक एवं तकनीकी प्रक्रियाएं समय-सीमा में पूर्ण करते हुए निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ किया जाए। साथ ही गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि सड़क अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण से जिले में पर्यटन, कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी, जिससे धमतरी जिले के समग्र विकास को और अधिक गति प्राप्त होगी।
जिले के समग्र विकास के लिए बेहतर सड़क नेटवर्क बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि इन सड़कों के बन जाने से आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं व्यापार, कृषि और युवाओं के रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में सभी आवश्यक प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।

  • Related Posts

    नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल*   *मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्टजनों को किया सम्मानित*  …

    Read more

    ‘विष्णु भैया’ के सुशासन में महतारी वंदन बना महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार

    *महतारी वंदन से नीलम के जीवन में आया आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का उजाला*   रायपुर, 8 अगस्त 2026। विष्णु के सुशासन में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को नई…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta