Ro no D15139/23

जनजातीय जननायकों का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान अभिनंदनीय : राज्यपाल पटेल

राज्यपाल ने जननायक टंट्या भील के स्मारक पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

हितग्राहियों को किये हितलाभ वितरित

भोपाल (IMNB NEWS AGENCY)

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है  कि देश की आजादी के आंदोलन में भगवान बिरसा मुंडा, टंट्या भील, भीमा नायक, शंकर शाह, रघुनाथ शाह जैसे  जनजातीय जननायकों का योगदान अभूतपूर्व और  अभिनंदनीय है

राज्यपाल श्री पटेल खंडवा जिले के ग्राम बड़ौदा अहीर में जननायक टंट्या भील के स्मारक पर जननायक टंट्या भील के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को शनिवार को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में जननायक टंट्या भील की वंशज श्रीमती सोनीबाई और श्री मांगीलाल का शॉल-श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया। आयुष्मान, सिकल सेल कार्ड, रक्त मित्रों, सिकल सेल मित्र को प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र, कामधेनु योजना के  हितग्राही को 35 लाख 70 हज़ार रुपये की राशि का चेक वितरित किया।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जन मन योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाऐं समाज के सबसे गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि “धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना” आदिवासी बहुल क्षेत्रों के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है।  राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को मिलकर प्रयास करना चाहिए कि सरकार की योजनाएं दूरस्थ, अंतिम छोर के गांवों के सबसे गरीब व्यक्ति तक पहुंचे।

जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने  जननायक टंट्या भील स्मारक स्थल पर हर वर्ष 4 से 6 अप्रैल तक तीन दिवसीय मेले का संस्कृति और जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संयुक्त आयोजन करने  और कार्यक्रम स्थल पर शेड निर्माण हेतु 50 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की। मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि आदिवासी लोक संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी जन योद्धाओं के योगदान विषय पर पीएचडी करने वाले विद्यार्थियों को जनजाति कार्य विभाग की ओर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 

खण्डवा जिले के प्रभारी एवं पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंन्द्रभाव सिंह लोधी ने कहा कि जननायक टंट्या भील को इतिहास में “इंडियन रोबिनहुड” के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि  देश की आजादी की लड़ाई में सर्वस्व न्यौछावर करने और  गरीबों की मदद तथा उनकी बेटियों की शादी मे मदद  करने के कार्यों से लोग “टंट्या मामा” कहा करते थे।  

स्थानीय सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की केंद्र ओर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की राज्य सरकारें जनजातीय कल्याण के लिए बहुत कार्य कर रही है। उन्होंने राज्यपाल के सिकल सेल उन्मूलन कार्यो की सराहना की। खरगोन-बड़वानी सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल और विधायक श्रीमती छाया मोरे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

विद्यार्थियों के साथ सहभोज और संवाद किया 

राज्यपाल श्री पटेल ने खंडवा के बड़ौदा अहीर में विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ सहभोज और संवाद किया। उन्हें लेखन सामग्री प्रदान कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों के इंजीनियर, डॉक्टर इत्यादि की वेशभूषा में विद्यालय की दीवार पर लगे चित्रों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्हें बताया गया कि विद्यार्थियों की भावी जीवन की आकांक्षाओं के लिए प्रेरित करने के भाव से एआई के द्वारा चित्र तैयार कराए गए हैं। उद्देश्य चित्रों के प्रतिदिन अवलोकन से विद्यार्थियों नई प्रेरणा और ऊर्जा प्रदान करना है। राज्यपाल ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना की है।

 

  • Related Posts

    कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वच्छता, सेवा, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का किया आहवान मुख्यमंत्री डॉ.…

    Read more

    लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के सुशासन और न्यायप्रियता ने देश-प्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पाल-गड़रिया समाज कल्याण बोर्ड का होगा गठन, गड़रिया समाज के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां