किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी

जिले के 1 लाख 3 हजार 203 किसानों को 20 करोड़ 64 लाख रूपए का आधार बेस्ट प्रणाली के माध्यम से किसानों को राशि हस्तांतरित
राजनांदगांव 19 नवम्बर 2025। प्रधानमंत्री   नरेन्द्र मोदी ने कोयम्बटूर तमिलनाडु से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के रूप में जिले के 1 लाख 3 हजार 203 किसानों को 20 करोड़ 64 लाख रूपए का भुगतान आधार बेस्ट प्रणाली के माध्यम से किया। सांसद   संतोष पाण्डेय कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे। सांसद   संतोष पाण्डेय ने किसानों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेकर उत्पादन में वृद्धि के लिए प्रेरित किया। अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव और समाजसेवी   कोमल सिंह राजपूत ने भी किसानों को आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए खेती करने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुंजन झा ने केन्द्र की गतिविधियों की जानकारी दी।
उप संचालक कृषि  टीकम सिंह ठाकुर ने विभागीय योजनायों एवं रबी फसल में धान के बदले अन्य दलहन एवं तिलहन फसल लगाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कृषि से संबंधित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल एवं प्रदर्शनी लगाकर कृषकों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विभागीय जानकारी एवं कृषकोन्मुखी योजनाओं के संबंध में कृषकों को संबोधित किया। प्रक्षेत्र प्रबंधक   आशीष गौरव शुक्ला द्वारा केन्द्र की गतिविधियों एवं प्राकृतिक खेती के संबंध में किसानों को जागरूक किया गया। उद्यानिकी विभाग राजनांदगांव के   मेहरा, लीड बैंक मैंनेजर   मुनीश शर्मा, पशुधन विकास विभाग के   ममता मेश्राम एवं मत्स्य पालन विभाग से डॉ वर्तिका ठाकुर ने किसानों को विभागीय जानकारी दी। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जिला पंचायत   किरण साहू, सदस्य जिला पंचायत  जागृति यदु, सांसद प्रतिनिधि   बिशेसर दास साहू, सदस्य जिला पंचायत श्रीमती देेव कुमारी साहू, सदस्य जिला पंचायत   गोपाल सिंह भूआर्य, सभापति कृषि स्थायी समिति जनपद पंचायत   पूर्णिमा साहू, सरपंच  सुग्रीव साहू सहित कार्यक्रम में जिले के लगभग 400 से 500 किसान उपस्थित थे।

  • Related Posts

    वैलेंटाइन डे पर कमिश्नरेट ने बढ़ाई सतर्कता: रायपुर में पार्क, मॉल और मंदिरों में 3 DCP, 3 ADCP और दर्जनों ACP तैनात

    रायपुर। राजधानी रायपुर में वैलेंटाइन डे पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस आज सुबह से ही पार्क, गार्डन माॅल और मंदिरों में तैनात है। रायपुर कमिश्नरेट में तीन…

    Read more

    टिकरापारा से लापता लड़की की लाश राजिम के पास मिली

    गरियाबंद। जिले के राजिम थाना क्षेत्र में सड़क किनारे नहर के पास एक युवती की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव से तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को…

    Read more

    NATIONAL

    जेफरी एप्स्टीन की मौत मर्डर या सुसाइड? पोस्टमार्टम देखने वाले डॉक्टर का खुलासा

    जेफरी एप्स्टीन की मौत मर्डर या सुसाइड? पोस्टमार्टम देखने वाले डॉक्टर का खुलासा

    बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान की BNP की जीत, 3 हिंदू उम्मीदवार भी बने सांसद

    बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान की BNP की जीत, 3 हिंदू उम्मीदवार भी बने सांसद

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    बांग्लादेश चुनाव परिणाम: Gen Z का भरोसा BNP पर!

    बांग्लादेश चुनाव परिणाम: Gen Z का भरोसा BNP पर!

    बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

    बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

    बंगाल में SIR: महीने भर में पैदा हो गए एक महिला के 2 बच्चे, जन्म से दो दिन पहले जारी हो गया बर्थ सर्टिफिकेट

    बंगाल में SIR: महीने भर में पैदा हो गए एक महिला के 2 बच्चे, जन्म से दो दिन पहले जारी हो गया बर्थ सर्टिफिकेट