Ro no D15139/23

शिवपुर नाला अतिक्रमण प्रकरण का हुआ निराकरण, ग्राम पंचायत को सौंपा गया कब्जा

 

जशपुरनगर 08 जून 2026/ पत्थलगांव तहसीलदार से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत गाला के संजयपारा एवं गोपीपारा के ग्रामीणों द्वारा ग्राम गाला निवासी जागेश्वर पिता कार्तिका के विरुद्ध शिवपुर नाला क्षेत्र में किए जा रहे अतिक्रमण के कारण मरघट तक पहुंचने वाले मार्ग में बाधा उत्पन्न होने संबंधी शिकायत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पत्थलगांव को प्रस्तुत की गई थी। शिकायत प्राप्त होने पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के निर्देशानुसार राजस्व निरीक्षक एवं हल्का पटवारी को मामले की त्वरित जांच के लिए मौके पर भेजा गया। जांच दल ने 4 एवं 5 जून 2026 को ग्राम पंचायत गाला पहुंचकर संजयपारा एवं गोपीपारा के ग्रामीणों, अनावेदक जागेश्वर, ग्राम कोटवार  की उपस्थिति में जांच की गई।
जांच के दौरान पाया गया कि ग्राम गाला स्थित खसरा नंबर 656, मद पानी के नीचे  (शिवपुर-गाला नाला) की भूमि पर अनावेदक द्वारा अनाधिकृत कब्जे की नियत से लगभग 15 मीटर चौड़ाई में मिट्टी डाली गई थी। राजस्व अमले द्वारा मौके पर भूमि का नाप-जोख कर संबंधित क्षेत्र को चिन्हित किया गया तथा ग्रामीणों को स्थिति से अवगत कराया गया। इसके पश्चात नाले की  भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर उसका कब्जा ग्राम पंचायत गाला की सरपंच को सौंप दिया गया।  प्रशासन द्वारा शिकायत का निराकरण करते हुए प्रकरण का सफलतापूर्वक निपटारा कर लिया गया है।

  • Related Posts

    नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति : मुख्यमंत्री साय

    *नई औद्योगिक नीति से निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को मिला नया विस्तार*   *नवा रायपुर बन रहा शिक्षा और नई तकनीक का उभरता केंद्र*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    Read more

    गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को डीबीटी से वितरित की 109.79 करोड़ रुपये की अनुदान राशि   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल