Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, जिले के 86 हजार 548 किसानों को मिला 17 करोड़ 37 लाख रुपये का लाभ प्राकृतिक खेती, फसल चक्र और जल संरक्षण अपनाने का सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने किया आह्वान

 

अम्बिकापुर 20 जून 2026/   कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में कृषि विज्ञान केन्द्र सभाकक्ष में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 23वीं किस्त जारी होने के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारकेश्वर (हुगली, पश्चिम बंगाल) में आयोजित राष्ट्रीय किसान सम्मेलन से एक सिंगल क्लिक के जरिए योजना की 23वीं किश्त की राशि ऑनलाइन अंतरित की। योजना के तहत जिले के 86 हजार 548 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के रूप में कुल 17 करोड़ 37 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है। इस अवसर पर किसानों को शासन की विभिन्न कृषि एवं किसान कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री चिंतामणि महाराज शामिल हुए। सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने किसानों को संबोधित करते हुए प्राकृतिक, जैविक एवं टिकाऊ खेती को अपनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने किसानों से हाइब्रिड धान की खेती पर निर्भरता कम कर स्थानीय एवं देशी धान की किस्मों को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के बढ़ते उपयोग से खेती की लागत लगातार बढ़ रही है तथा भूमि की उर्वरता भी प्रभावित हो रही है। आने वाली पीढ़ियों को खेती-किसानी से जोड़कर रखने के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि किसानों को देशी बीज एवं पारंपरिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना चाहिए। साथ ही दलहन फसलों की खेती को बढ़ाने और फसल चक्र अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे भूमि की गुणवत्ता बेहतर होगी और उत्पादन में वृद्धि होगी।

सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने जैविक खेती को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि यदि अभी से इसके लिए प्रयास नहीं किए गए तो भविष्य में गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने गिरते भू-जल स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए जल संरक्षण एवं जल संचयन के उपाय अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से जल स्तर को संरक्षित एवं बढ़ाया जा सकता है।

उन्होंने किसानों को शासन द्वारा संचालित कीटनाशक दवा अनुदान संबंधी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित प्रावधानों के अनुसार दवाओं की खरीदी का बिल कृषि विभाग में जमा करने पर अनुदान का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं की समुचित जानकारी होने पर ही किसान उनका अधिकतम लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए किसानों को कृषि विभाग से नियमित संपर्क बनाए रखना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा बीज उत्पादन कार्यक्रम के अंतर्गत सांकेतिक रूप से पांच किसानों को दलहन बीज वितरित किए गए।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. संदीप शर्मा, सहायक संचालक कृषि श्री कुंवर साय पैकरा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी बैंक अंबिकापुर श्रीकांत चंद्राकर, जिला सहकारी बैंक नोडल अधिकारी श्री कमल नयन पाण्डेय, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (एसएडीओ) अंबिकापुर श्री जे. आलम, कृषि वैज्ञानिक श्री पाण्डुराम पैकरा, डॉ सूर्य प्रकाश गुप्ता, डॉ श्री ज्ञानेंद्र कुमार, डॉ विवेक कुमार, डॉ  लिलाधर साहू, सहित कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत

      हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, शिक्षा ही समृद्ध भविष्य की सबसे मजबूत नींव है – श्री राजेश अग्रवाल अम्बिकापुर…

    Read more

    उत्कर्ष योजना: चयन परीक्षा की अंतिम मेरिट सूची जारी, 14 जुलाई को होगी काउंसलिंग

      अम्बिकापुर 11 जुलाई 2026/  आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, रायपुर द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स