Ro no D15139/23

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से सोलर दीदियों को मिलेगा रोजगार, अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचेगा योजना का लाभ बिहान से जुड़ी महिलाओं को सोलर दीदी के रूप में दिया गया प्रशिक्षण

अम्बिकापुर 20 जून 2026/    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत सरगुजा के सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विद्युत सखी दीदियों को सोलर दीदी की जिम्मेदारी सौंपते हुए योजना के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

जिले में बिहान से जुड़ी महिलाएं अब सोलर दीदी के रूप में कार्य करते हुए प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस पहल के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार का नया अवसर मिलेगा तथा प्रत्येक सफल सोलर इंस्टॉलेशन पर उन्हें निर्धारित कमीशन अर्जित करने का अवसर भी प्राप्त होगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की संपूर्ण प्रक्रिया, ऑनलाइन आवेदन प्रणाली तथा पात्र हितग्राहियों के चयन संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। सोलर दीदियों को अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे परिवारों की पहचान करने के लिए कहा गया, जिनका मासिक बिजली बिल 2,000 रुपये से अधिक है अथवा जिनकी मासिक विद्युत खपत 300 यूनिट तक है, ताकि उन्हें योजना का लाभ दिलाया जा सके।

कार्यशाला में बताया गया कि स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा लखपति दीदी अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। सोलर दीदियां न केवल योजना के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाएंगी, बल्कि पात्र परिवारों को आवेदन प्रक्रिया से जोड़ते हुए उन्हें सौर ऊर्जा अपनाने के लिए भी प्रेरित करेंगी।

कार्यक्रम में अपर परियोजना अधिकारी (एपीओ) जिला पंचायत सरगुजा श्री मिथलेश पैकरा, विद्युत विभाग की सहायक अभियंता श्रीमती रश्मि तिर्की, बिहान योजना के जिला मिशन प्रबंधक (डीएमएम) श्री नीरज नामदेव, जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) श्री सुभाष मिश्रा तथा श्री देवेन्द्र सिंह पटेल सहित संबंधित अधिकारी एवं बिहान से जुड़ी महिलाएं उपस्थित रहीं।

  • Related Posts

    NMEO योजना से किसान ने एक एकड़ में लगाई मूंगफली, बेहतर उत्पादन से बढ़ी आमदनी

    अम्बिकापुर 04 अगस्त 2026/  कृषि विभाग की राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-ऑयल पाम एवं तिलहन (NMEO) योजना के तहत किसानों को उन्नत बीज एवं तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका…

    Read more

    राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक एचपीवी संक्रमण एवं सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण के लाभों की दी गई जानकारी

      अम्बिकापुर 04 अगस्त 2026/  राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता