Ro no D15139/23

दिल्ली-NCR में कोहरे की वजह से 25 ट्रेनें लेट, पूरी सूची देखें

दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलने से अब ट्रेनों पर भी असर पड़ रहा है. दिल्ली-NCR में घने कोहरे के कारण 25 से अधिक ट्रेनें लेट चल रही हैं. जानें पूरी लिस्ट और कौन-कौन सी प्रमुख ट्रेनें प्रभावित हुई हैं.

दिल्ली-एनसीआर रीजन में कोहरे का असर ट्रेनों पर स्पष्ट रूप से दिखने लगा है. इस मौसम के चलते 25 से अधिक ट्रेनें निर्धारित समय से लेट चल रही हैं. प्रभावित ट्रेनों में रीवा एक्सप्रेस, तेजस राजधानी, फरक्का एक्सप्रेस और कैफियत एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं. अधिकांश लेट ट्रेनें दिल्ली-हावड़ा रूट पर चल रही हैं. दिल्ली में हाल ही में कोहरा कम देखने को मिला है, लेकिन पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अभी भी घना कोहरा मौजूद है, जिससे ट्रेन सेवाओं में देरी का असर जारी है.

प्रमुख लेट ट्रेनें और देरी का समय

  • ऊंचाहार एक्सप्रेस (14217): करीब 9 घंटे लेट
  • शिवगंगा एक्सप्रेस (12559): लगभग 2.5 घंटे लेट
  • रीवा आनंद विहार एक्सप्रेस (12427): 6 घंटे 9 मिनट लेट
  • न्यू दिल्ली तेजस राजधानी (12309): 5 घंटे 40 मिनट लेट
  • फरक्का एक्सप्रेस (15733): करीब 8 घंटे लेट
  • कैफियत एक्सप्रेस (12225): लगभग 8 घंटे लेट
  • न्यू दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22581): 8 घंटे लेट
  • पद्मवाता एक्सप्रेस (14207): 2 घंटे 21 मिनट लेट
  • लखनऊ मेल (12229): 2 घंटे 10 मिनट लेट
  • न्यू दिल्ली एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12429): 2 घंटे 9 मिनट लेट
  • सप्त क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12557): 1 घंटे 56 मिनट लेट
  • न्यू दिल्ली महामना एक्सप्रेस (22417): 1 घंटे 54 मिनट लेट
  • आनंद विहार टर्मिनल जन साधारण एक्सप्रेस (13257): 3 घंटे 50 मिनट लेट
  • नौचंदी एक्सप्रेस (14241): 2 घंटे 23 मिनट लेट
  • हज़रत निजामुद्दीन गोंडवाना सुपरफस्ट एक्सप्रेस (12405): 4 घंटे लेट
  • कालका सुपरफस्ट एक्सप्रेस (22455): 2 घंटे 39 मिनट लेट
  • गीता जयंती एक्सप्रेस (11841): 3 घंटे 23 मिनट लेट
  • हिरकुण्ड एक्सप्रेस (20807): 2 घंटे 1 मिनट लेट
  • दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (14508): 1 घंटे 56 मिनट लेट

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरे का असर बना रह सकता है, इसलिए यात्रियों को ट्रेनों की समय-सारणी अपडेट्स पर नजर रखने की सलाह दी जा रही है.

  • Related Posts

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    कभी-कभी इतिहास में कोई एक साल ऐसा आता है, जिसके असर को समझे बिना आने वाले दशकों की राजनीति समझना मुश्किल हो जाता है. पाकिस्तान के मामले में वह साल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!