Ro no D15139/23

दिल्ली में वायु प्रदूषण संकट पर पर्यावरण मंत्री ने मांगी माफी, AAP पर फोड़ा ठीकरा

दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक स्तर पर बना हुआ है. पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने संकट को लेकर मंगलवार को माफी मांगी है. साथ ही उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य पर हो रहे खराब प्रभाव को भी स्वीकार कर लिया है. हालांकि इसके लिए उन्होंने पूर्व की आम आदमी पार्टी सरकार पर ठीकरा फोड़ा है.

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया कि यह पिछली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार द्वारा अपनाई गई नीतियों का परिणाम है. सिरसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वर्तमान सरकार प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है. बढ़ते वायु प्रदूषण के लिए मैं दिल्ली के लोगों से माफी मांगता हूं. हम इसे हर रोज कम करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं.

9-10 महीने में प्रदूषण स्तर को नियंत्रित नहीं कर सकते : सिरसा

मंत्री सिरसा ने कहा- कोई भी सरकार नौ से दस महीनों के भीतर प्रदूषण के स्तर को पूरी तरह से नियंत्रित नहीं कर सकती. मंत्री ने आरोप लगाया, आप नेताओं ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए कुछ नहीं किया और अब उस स्थिति को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसे उन्होंने खुद पैदा किया है. पिछले 10 वर्षों से वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर लगभग एक जैसा ही बना हुआ है.

प्रदूषण बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा

मंत्री सिरसा ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा है, लेकिन वर्तमान सरकार इसे नियंत्रित करने के लिए उपाय कर रही है. उन्होंने कांग्रेस नेताओं –राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की इस मुद्दे पर अब टिप्पणी करने के लिए भी आलोचना की. सिरसा ने कहा, आज वे मास्क पहनने की बात कर रहे हैं. पिछले साल इसी दिन जब एक्यूआई लगभग 380 था, तब वे कहां थे? वे चुप थे, क्योंकि उस समय वे आप का समर्थन कर रहे थे.

  • Related Posts

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के दक्षिणी प्रांत अल्मेरिया के जंगलों में लगी भीषण आग ने 10 जुलाई तक 12 लोगों की जान ले ली. इसे देश के इतिहास की सबसे खतरनाक जंगल की…

    Read more

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    Video : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन का गर्मजोशी से स्वागत और मेहमाननवाजी के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि उनके डेलिगेशन को जिस अपनापन से…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स