Ro no D15139/23

जिले में अब तक 26713 क्विंटल धान की खरीदी

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर 15 नवंबर से धान की खरीदी की जा रही है। इसके तहत जिले के सभी 149 उपार्जन केन्द्रों में धान की खरीदी तेजी से चल रही है। कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने धान खरीदी के संबंध में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम तथा संबंधित विभागों द्वारा समय समय पर जारी आदेशों एवं निर्देशों का अक्षरशः पालन करने के निर्देश जिला खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, नोडल अधिकारी, सीसीबी तथा नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक को दिए हैं। साथ ही सभी अनुविभागीय अधिकारियों और प्रत्येक उपार्जन केन्द्र के लिए नियुक्त किए गए केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया है कि जिले के किसानों से धान खरीदी का कार्य सुव्यवस्थित एवं निर्बाध रूप से किया जाए। इसके अलावा अवैध रूप से धान का परिवहन एवं विक्रय न हो इसके लिए सभी चेकपोस्ट में बारीकी से निगाह रखने के भी निर्देश कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। जिला खाद्य शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक कुल 26713.20 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसमें 24392 क्विंटल मोटा धान तथा 2321 क्विंटल पतला धान सम्मिलित है। उन्होंने जिले के सभी किसानों से ऑनलाइन माध्यम से तथा उपार्जन केन्द्र में पहुंचकर टोकन प्राप्त करने की अपील की है।

  • Related Posts

    ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत बेलौदी में करियर काउंसलिंग कार्यशाला, छात्राओं को दिए सफलता के मंत्र

    रेनकोट, सेनेटरी पैड वितरित किए गए, ‘एक पेड़ बेटी के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधरोपण   धमतरी 1 अगस्त 2026/ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शासकीय उच्चतर…

    Read more

    डिजिटल सुशासन की नई मिसाल बना ‘सेवा सेतु’

    धमतरी में 441 से अधिक ऑनलाइन सेवाओं का मिल रहा सीधा लाभ   *राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने हितग्राहियों को वितरित किए डिजिटल जाति प्रमाण पत्र* *एकीकृत ऑनलाइन…

    Read more

    NATIONAL

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR