Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 – धमतरी के चार नगरीय निकायों में 280 नये आवास स्वीकृत

*18 महीने में निर्माण पूरा करने पर गृह प्रवेश सम्मान निधि भी मिलेगी*

धमतरी 14 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सभी का पक्के मकानों में रहने का सपना पूरा हो रहा है। शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण इलाका, सरकार प्राथमिकता से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को पक्के मकान बनाने के लिए स्वीकृति जारी कर रही है। धमतरी जिले में चार नगरीय निकायों में 280 गरीब परिवारों को जल्द ही पक्के मकान की सौगात मिल जाएगी। सरकार ने आज ही जिले के आमदी, धमतरी, कुरूद और नगरी नगरीय निकायों के लिए 280 प्रधानमंत्री आवासों को स्वीकृति दे दी है। आमदी नगरपंचायत क्षेत्र में 30, धमतरी नगरनिगम क्षेत्र में 203, कुरूद नगर पंचायत क्षेत्र में 22 और नगरी नगर पंचायत क्षेत्र में 25 प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति दी गई है। यह स्वीकृति प्रधानमंत्री आवास योजना के डीएलसी घटक के तहत दी गई है। इन स्वीकृत आवासों को लाभार्थी द्वारा 18 महीने की अवधि में पूरा कर लेने पर मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान निधि का लाभ भी दिया जाएगा। आवासों के निर्माण के लिए चार किश्तों में हितग्राहियों को ढाई लाख रूपये का अनुदान भी मिलेगा।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज यहां बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत प्रदेश में 54 नगरीय निकायों में 5 हजार 103 नये आवास निर्माण को स्वीकृति दी गई है, जिसका आदेश राज्य शहरी विकास अभिकरण द्वारा जारी कर दिया गया है। श्री मिश्रा ने बताया कि धमतरी जिले में आमदी, धमतरी, कुरूद और नगरी नगरीय निकायों में 280 नये प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। हितग्राहियों को इन आवासों को बनाने के लिए प्रति आवास ढाई लाख रूपये का अनुदान भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसमें डेढ़ लाख रूपये केन्द्र सरकार द्वारा और एक लाख रूपये राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा। अनुदान की यह राशि चार किश्तों में मिलेगी। फाउंडेशन स्तर पर 63 हजार रूपये, लेंटर स्तर पर 85 हजार रूपये, रूफ स्तर पर 65 हजार रूपये और मकान पूर्ण होने पर 35 हजार रूपये की किश्त दी जाएगी। इन मकानों को बनाने के लिए भवन निर्माण अनुज्ञा संबंधित नगरीय निकाय द्वारा जारी की जाएगी। कलेक्टर ने यह भी बताया कि जो हितग्राही इन मकानों का निर्माण निर्धारित समय अवधि 18 महीने में पूरा कर लेंगे, उन्हें मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना के तहत भी लाभान्वित किया जाएगा। इस योजना में हितग्राही को अपने नये मकान में गृह प्रवेश के लिए 32 हजर 850 रूपये की राशि सीधे खाते में जमा की जाएगी।

  • Related Posts

    अब गांव में ही मिलेगा न्याय: कलेक्टर की पहल पर लिंक कोर्ट की शुरुआत

    राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु अकलाडोंगरी-बोरई में लिंक कोर्ट शुरू दूरस्थ क्षेत्रों के लिए प्रशासन की पहल: सप्ताह में एक दिन लगेगी लिंक कोर्ट ग्रामीणों को बड़ी सुविधा: अब…

    Read more

    महतारी वंदन योजना में पहली बार ई-केवाईसी अनिवार्य,

    धमतरी जिले में 2.70 लाख पात्र महिला हितग्राहियों का होगा ई-केवाईसी धमतरी, 4 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब सभी महिला…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?