Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, जिले की 2.25 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ

जून माह में 225115 हितग्राहियों के खातों में 20 करोड़ 86 लाख रुपये रुपए से अधिक अंतरित

बच्चों की पढ़ाई, घरेलू जरूरतों और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का बन रही मजबूत आधार, महिलाओं में उत्साह

 

अम्बिकापुर 12 जुलाई 2026/ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और समृद्ध बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के अंतर्गत जून 2026 की 29वीं किस्त जारी कर दी गई है। इस किस्त के माध्यम से सरगुजा जिले की 2,25,115 महिलाओं के बैंक खातों में 20 करोड़ 86 लाख 10 हजार 400 रुपये की सहायता राशि सीधे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से अंतरित की गई है। योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह मिलने वाली आर्थिक सहायता न केवल उन्हें आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य घरेलू जरूरतों को पूरा करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

 

 

सरगुजा जिले में महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त कर रही महिलाओं ने बताया कि नियमित रूप से मिलने वाली सहायता राशि उनके परिवार के लिए संबल बन गई है। योजना से महिलाओं को आर्थिक निर्णय लेने की क्षमता मिली है और वे परिवार के विकास में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।

 

अम्बिकापुर के मठपारा निवासी श्रीमती इलायची साहू ने बताया कि उनके पति फल बेचने का कार्य करते हैं तथा परिवार में तीन बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से प्रत्येक माह मिलने वाली सहायता राशि उनके लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि उनका एक बच्चा कक्षा 9वीं, दूसरा 12वीं तथा तीसरा कॉलेज में अध्ययनरत है। योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वे बच्चों की ट्यूशन फीस, पढ़ाई एवं अन्य शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने में करती हैं। इससे परिवार पर आर्थिक बोझ कम हुआ है और बच्चों की शिक्षा बिना किसी बाधा के जारी रखने में मदद मिल रही है। 29वीं किस्त जारी होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन द्वारा दी जा रही यह नियमित सहायता उनके परिवार के लिए बड़ी राहत है।

 

इसी प्रकार योजना की हितग्राही श्रीमती अन्नु सिंह ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना का लगातार लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिमाह प्राप्त होने वाली राशि परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर रही है। महिलाओं के लिए यह योजना आर्थिक सुरक्षा का आधार बनी है, जिससे उन्हें आत्मविश्वास के साथ परिवार की जिम्मेदारियों में योगदान देने का अवसर मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है।

 

महतारी वंदन योजना के माध्यम से राज्य शासन महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा दे रहा है। प्रतिमाह मिलने वाली सहायता राशि से महिलाएं बच्चों की शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, घरेलू आवश्यकताओं तथा अन्य जरूरी कार्यों पर खर्च कर रही हैं। इससे परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ महिलाओं का आत्मविश्वास भी बढ़ा है। योजना महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा एवं आर्थिक संबल प्रदान करते हुए उनके जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रही है।

  • Related Posts

    प्रोजेक्ट सक्षम के तहत छात्रावास अधीक्षिकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, बालिकाओं में जीवन कौशल एवं आत्मविश्वास को मिलेगा बढ़ावा

    अम्बिकापुर 12 जुलाई 2026/ दि रूम टू रीड इंडिया एवं छत्तीसगढ़ जनजातीय एवं अनुसूचित जाति विभाग की संयुक्त पहल ष्प्रोजेक्ट सक्षम रू शिक्षा, आत्मविश्वास एवं समानताष् के अंतर्गत कन्या शिक्षा…

    Read more

    वन महोत्सव के तहत जशपुर वनमण्डल में ष्एक पेड़ माँ के नाम अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों ने किया वृहद वृक्षारोपण

    जशपुरनगर 12 जुलाई 2026/ वन महोत्सव के अवसर पर जशपुर वनमण्डल अंतर्गत वन परिक्षेत्र पत्थलगांव एवं वन परिक्षेत्र बगीचा में ष्एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रमों…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स