Ro no D15139/23

वन महोत्सव के तहत जशपुर वनमण्डल में ष्एक पेड़ माँ के नाम अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों ने किया वृहद वृक्षारोपण

जशपुरनगर 12 जुलाई 2026/ वन महोत्सव के अवसर पर जशपुर वनमण्डल अंतर्गत वन परिक्षेत्र पत्थलगांव एवं वन परिक्षेत्र बगीचा में ष्एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। वन परिक्षेत्र पत्थलगांव अंतर्गत शासकीय प्रताप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वन परिक्षेत्र बगीचा अंतर्गत बालक आश्रम बिमड़ा परिसर एवं वन परिक्षेत्र कांसाबेल अन्तर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र लमडांड तथा प्राथमिक स्कूल केन्दुटोला में आयोजित इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, स्कूली विद्यार्थियों, शिक्षकों, वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, वन सुरक्षा समितियों, स्व-सहायता समूहों तथा स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर पौधारोपण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में वृक्षों के महत्व के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा प्रत्येक नागरिक को अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प दिलाना है। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार एवं स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी के जीवन चक्र का आधार हैं। बढ़ते पर्यावरणीय संकट, जलवायु परिवर्तन एवं जैव विविधता संरक्षण की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण समय की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता है। श्एक पेड़ माँ के नाम अभियान केवल पौधे लगाने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी, मातृत्व के सम्मान और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का जनआंदोलन है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वृक्षों के पर्यावरणीय, सामाजिक एवं वैज्ञानिक महत्व की जानकारी दी गई। उन्हें पौधों की नियमित देखभाल, जल संरक्षण तथा हरित वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया। वन विभाग द्वारा वन महोत्सव के दौरान जशपुर वनमण्डल के विभिन्न वन परिक्षेत्रों में श्एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत लगातार वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में विद्यालयों, ग्राम पंचायतों, वन सुरक्षा समितियों, महिला स्व-सहायता समूहों, युवा मंडलों तथा स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर इसे जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाना है।

वनमण्डलाधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत लगाए गए प्रत्येक पौधे के संरक्षण एवं नियमित देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे केवल पौधारोपण तक सीमित न रहें, बल्कि पौधों को वृक्ष बनने तक उनकी सुरक्षा एवं संवर्धन का दायित्व भी निभाएँ। यदि प्रत्येक नागरिक अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो यह अभियान हरित एवं समृद्ध भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण, अधिकाधिक वृक्षारोपण तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित पर्यावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया।

  • Related Posts

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

      गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में देशभर से सरकार को सौंपे गए 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का…

    Read more

    सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय है

    रायपुर, 25 जुलाई 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने आज जारी एक बयान में कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा सोनम वांगचुक…

    Read more

    NATIONAL

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता