Ro no D15139/23

30 दिवसीय निःशुल्क जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 13 मई से 12 जून तक

धमतरी 11 मई 2025/ संचालनालय, खेल एवं युवा कल्याण, रायपुर से प्राप्त निर्देशानुसार हर साल की तरह इस साल भी माह मई-जून 2025 में जिला मुख्यालय में 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के आयोजन किया जाना है। ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर विभाग का महत्वपूर्ण आयोजन है। खेल अधिकारी ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण शिविर से खिलाड़ी खेल विधाओं की जानकारियों से अवगत होंगे, जो उनके खेल कौशल में सहायक होगी। जिले में खेल का वातावरण बनेगा और नए खिलाड़ियों की रूझान खेलों की ओर बढ़ेगा तथा नए खिलाड़ियों में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।

धमतरी जिले में 30 दिवसीय निःशुल्क जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 22 प्रशिक्षण केन्द्रों में दिनांक 13 मई से 12 जून तक निम्नानुसार आयोजन किया जावेगा जाएगा। इनमें बजरंग अखाडा बनिया पारा में कुश्ती, म्युनिसिपल स्कूल खेल परिसर में एथलेटिक्स, इंडोर स्टेडियम धमतरी में, कराते, कीकबॉक्सिंग, कुश्ती हायर सेकेण्डरी मुजगहन में एथलेटिक्स, हायर सेकेण्डरी आमदी में बास्केट बॉल, लॉन टेनिस, हायर सेकेण्डरी सम्बलपुर में ताइक्वाडो,अटल बिहारी बाजपेयी स्टेडियम कुरुद में हैण्डबाल,हा. से. परखंदा में नेट बॉल, बॉल बैडमिंटन, हा.से. काठौली में रग़बी, हा. से. चरमुड़िया में वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, शौर्य क्रीड़ा क्लब कुंडेल योग, फुटबॉल, एथलेटिक्स, हा. से. भोथीडीह में ड्राप रो बॉल, सॉफ्ट बॉल, हा. से. करेली बड़ी में योग, कबाड्डी, खो-खो,ग्राम बोराई, नगरी में कुडो खेल संघ द्वारा कुडो,गर्ल्स स्कूल धमतरी में टेबल टेनिस, ताइक्वाडो, टेबल टेनिस, क्रिकेट,पी.एम. एक्सीलेंट विद्यालय नगरी में फुटबाल, एथलेटिक्स खेलों का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाना है.
इन खेलों के इच्छुक धमतरी जिले के सब जूनियर वर्ग के बालक-बालिका एवं जूनियर वर्ग के बालक-बालिका ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के आयोजन में प्रशिक्षण हेतु कार्यालय खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, रूद्री, जिला धमतरी में एवं उपरोक्त प्रशिक्षण शिविर केन्द्रों में निर्धारित पंजीयन प्रपत्र में पंजीयन कर सकते हैं। प्रशिक्षण की समयावधि प्रतिदिन सुबह 6 से 8 बजे तक एवं शाम 05ः30 से 07ः30 बजे तक है।
अधिक जानकारी के लिए श्री जे.पी.देव, मो.नं. 9301007368 (सहायक खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण, जिला धमतरी) एवं सुश्री लीना यादव (संविदा कुश्ती कोच) एवं श्री विकास सिंह ठाकुर (खेलो इंडिया लघु केन्द्र ‘‘कुश्ती‘‘ अस्थायी कोच) मो.नं. 9131601455 संपर्क कर सकते है।

  • Related Posts

    ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का शुभारंभ वरिष्ठ नागरिकों को मिला सम्मान, सुरक्षा और आधुनिक सुविधाओं का सशक्त केंद्र

    धमतरी, 13 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में वृद्धजनों के सम्मान, सुरक्षा एवं समग्र कल्याण के लिए निरंतर प्रभावी पहल की जा…

    Read more

    पर्यटन विकास को नई दिशा: बस्तर भ्रमण से लौटे सदस्यों ने सांसद और विधायकों से कि मुलाकात, साझा किए अनुभव

    धमतरी, 13 अप्रैल 2026/ जिले में पर्यटन विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत बस्तर क्षेत्र के एक्सपोजर विजिट सह प्रशिक्षण से लौटे पर्यटन समितियों…

    Read more

    NATIONAL

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस