Ro no D15139/23

धमतरी में 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 9 मई से

धमतरी, 19 अप्रैल 2026। जिले के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा इस वर्ष भी 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 9 मई से 8 जून 2026 तक जिला मुख्यालय में संचालित होगा।
प्राप्त जानकारी अनुसार, शिविर में ओलंपिक, एशियन गेम्स एवं कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल खेलों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि प्रतिभागियों को उच्च स्तर की खेल जानकारी और प्रशिक्षण मिल सके। इस पहल से न केवल खिलाड़ियों की कौशल क्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि जिले में खेल का माहौल भी मजबूत होगा और नए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
शिविर में जूनियर वर्ग के बालक-बालिकाएं (30 जून 2026 की स्थिति में) भाग ले सकेंगे। प्रशिक्षण का समय प्रतिदिन सुबह 6:30 से 8:30 बजे तक और शाम 5:30 से 7:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
जिला प्रशासन ने खेल संघों, संस्थाओं एवं प्रशिक्षकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करते हुए शिविर के सफल आयोजन में सहयोग दें और निर्धारित प्रारूप में जानकारी 5 दिवस के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग, धमतरी से संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री अस्पताल रूपांतरण कोष से रामानुजगंज अस्पताल को बड़ी सौगात

    *100 बिस्तरीय अस्पताल के उन्नयन के लिए 1.65 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति*   *ऑपरेशन थिएटर, डायलिसिस और ब्लड स्टोरेज यूनिट की मिलेगी सुविधा*   रायपुर, 10 जून 2026…

    Read more

    सहूलियत, सम्मान और सेहत… हर घर नल से बदली जिंदगी

    कमलेश साहू, सहायक संचालक जनसंपर्क   रोज सुबह उठते ही घर में नल से साफ पानी आते देखने की खुशी क्या होती है, इसे कमली से पूछिए। उप मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू